क्रिकेट

India Women vs New Zealand Women, 1st ODI Pitch And Weather Update: अहमदाबाद में भारतीय बल्लेबाज दिखाएंगी अपना जलवा या न्यूजीलैंड की गेंदबाजों की होगा दबदबा, मैच से पहले जानें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

न्यूजीलैंड की स्क्वाड में विकेटकीपर बल्लेबाज पॉली इंगलिस को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है. पिछले कुछ समय से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम पटरी पर लौटने के लिए उत्सुक होगी. स्मृति मंधाना से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

India Women vs New Zealand Women, 1st ODI Pitch And Weather Update: अहमदाबाद में भारतीय बल्लेबाज दिखाएंगी अपना जलवा या न्यूजीलैंड की गेंदबाजों की होगा दबदबा, मैच से पहले जानें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
हरमनप्रीत कौर और सोफी डिवाइन (Photo Credits: ICC and @Irfan_irru_17/X)

Indian Women National Cricket Team vs New Zealand Women National Cricket Team, 1st ODI Pitch Report: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. वहीं, न्यूजीलैंड (New Zealand) की अगुवाई सोफी डिवाइन (Sophie Devine) कर रहीं हैं. IND W vs NZ W ODI Series 2024 Schedule: इस दिन से भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे सीरीज, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

हाल में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सोफी डिवाइन की अगुवाई में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने पहली बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया. न्यूजीलैंड के हौसले काफी बुलंद हैं. जबकि, टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थीं. आगामी सीरीज में टीम इंडिया की विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष अपने बोर्ड परीक्षा की वजह से सीरीज में नहीं खेलेंगी. आशा शोभना और पूजा वस्त्राकर भी इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं.

न्यूजीलैंड की स्क्वाड में विकेटकीपर बल्लेबाज पॉली इंगलिस को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है. पिछले कुछ समय से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम पटरी पर लौटने के लिए उत्सुक होगी. स्मृति मंधाना से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी. टीम में दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ नवागंतुक सयाली सतगारे और प्रिया मिश्रा भी शामिल हैं, जो अपनी पहली वनडे सीरीज में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार होंगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच अबतक कुल 54 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम ने 23 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस बीच एक मैच का रिजल्ट नहीं निकला हैं.

पिच रिपोर्ट

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाजों के अनुकूल है. बल्लेबाज बोर्ड पर बड़े रन बना सकते हैं और ओस दूसरे हाफ में चीजों को और आसान बना सकती है. टॉस जीतने वाली टीम यहां लक्ष्य का पीछा करना चुनेगी. इस पिच पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा फायदा मिलता हैं. इस पिच पहली पारी में जहां 31 वनडे मैचों में औसत स्कोर 243 रन है. खेल आगे बढ़ने के साथ-साथ स्पिनरों के खेल में आने की उम्मीद है, लेकिन तेज गेंदबाजों को नई गेंद और गति विविधताओं का प्रभावी ढंग से फायदा उठाने की आवश्यकता होगी.

मौसम का हाल

कल यानी 24 अक्टूबर से अहमदाबाद में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई हैं. गर्मी भी रहेगी. मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं जताई गई हैं. गर्मी हालांकि वक्त के साथ बढ़ती जाएगी और दोपहर के वक्त तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया: यास्तिका भाटिया, उमा छेत्री (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेआई रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, ए रेड्डी, रेणुका सिंह, श्रेयंका पाटिल.

न्यूजीलैंड: एमएल ग्रीन, आईसी गेज़ (विकेटकीपर), बीएम हॉलिडे, जॉर्जिया प्लिमर, एसडब्ल्यू बेट्स, एसी केर, एसएफएम डिवाइन (कप्तान), ईडन कार्सन, एचएम रोवे, मौली पेनफोल्ड, एलएमएम ताहुहु.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2024 12:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).