IND vs AUS, ICC World Cup 2023 Final Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया को हरा कर तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने उतरेगा भारत, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन
IND बनाम AUS ICC विश्व कप 2023 फाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग स्टार नेटवर्क का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी+ हॉटस्टार प्रदान करेगा. फैंस भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आईसीसी विश्व कप 2023 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर मुफ्त में (केवल मोबाइल पर) ऑनलाइन देख सकते हैं.
IND vs AUS, ICC World Cup 2023 Final Live Telecast: रविवार को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट विश्व कप फाइनल में मेज़बान भारत से भिड़ने के लिए तैयार है. यह आठवीं बार आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी विश्व कप के फाइनल में उतरेंगे. पांच बार के चैंपियंस भारत को हरा ट्राफी पर छठी बार कब्ज़ा करना चाहेगा लेकिन इन्फॉर्म भारतीय टीम से भिड़ना आसान नहीं होगा. टूर्नामेंट के अपने पहले दो मैच हारने के बाद पैट कमिंस की टीम ने शानदार वापसी की है. उन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर रोमांचक जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. यह भी पढ़ें: विश्व कप की ताज के लिए भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में होगी काटें की टक्कर, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
हालाँकि, रविवार की रात ऑस्ट्रेलिया की राह आसान नहीं होगी. मेजबान टीम टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में पिछले छह सप्ताह से आक्रामक रही है. अपने शुरुआती ग्रुप-स्टेज मैच में आस्ट्रेलियाई टीम को आसानी से हरा दिया था. उम्मीद होगी कि टीम इंडिया इस बार भी ऑस्ट्रेलिया को आसानी से पटखनी डे सकता है. भारत ने नॉकआउट समेत ग्रुप चरण में सभी नौ मैच जीते, इसके बाद सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड पर जीत हासिल की. ऐसा प्रतीत होता है कि हर चीज़ उन्हें घरेलू धरती पर टूर्नामेंट जीतने की ओर इशारा करती है, जैसा कि उन्होंने 2011 में किया था.
विराट कोहली पहले ही 711 रन बना चुके हैं और विश्व कप में एक गेम शेष रहते सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड को तोड़ चुके हैं, अब उनके नाम पर 50 एकदिवसीय शतक हैं. मोहम्मद शमी केवल छह मैच खेलने के बावजूद टूर्नामेंट में शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. जो इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़कर ताज बरकरार रखना चाहेंगे.
19 नवंबर(रविवार) को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 का IND vs AUS मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा. जिसका टॉस 01:30 को होगा.
आईसीसी विश्व कप 2023 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2023 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

