Ind vs WI: भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credits : IANS)

पुणे: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम ने गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैचों को जीतकर इस सीरीज में 1-0 की बढ़त ली है, दूसरा मैच ड्रॉ रहा था.

इस मैच के लिए भारत की अंतिम एकादश में तीन बदलाव हुए हैं. उमेश यादव, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद को टीम में शामिल किया गया है.

इसके अलावा वेस्टइंडीज टीम में भी इस मैच के लिए एक बदलाव किया गया है. अंतिम एकादश में फेबियन एलीन को देवेंद्र बिशू की जगह शामिल किया गया है. एलीन अपना पहला वनडे मैच खेलेंगे.

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल.

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), कीरेन पॉवेल, चंद्रपाल हेमराज, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेर, मार्लन सैमुअल्स, रोवमैन पॉवेल, एश्ले नर्स, फेबियन एलीन, केमार रोच और ओबेड मेकॉय.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड