USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Live Score Update: चेन्नई में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

United States of America vs Netherlands, T20 World Cup 2026 21st Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 21वां मुकाबला आज यानी 13 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. ये ग्रुप-ए का मुकाबला होगा. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2022 में खेला गया था और अब तक यूएसए की टीम नीदरलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है. वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में यूएसए अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में संयुक्त राज्य अमेरिका की अगुवाई मोनांक पटेल (Monank Patel) कर रहें हैं. जबकि, नीदरलैंड की कमान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan Stats In T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में एंड्रीज गौस, मोनांक पटेल, मिलिंद कुमार, शैडली वैन शाल्कवाइक, बास डी लीडे, स्कॉट एडवर्ड्स, आर्यन दत्त और रूएलॉफ वैन डर मर्वे ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. नीदरलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज मैक्स ओडाउड और सौरभ नेत्रवलकर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, एंड्रीज गौस और फ्रेड क्लासेन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (United States of America National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Match Scorecard)

संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल तीन ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें नीदरलैंड की टीम ने संयुक्त राज्य अमेरिका को कोई उलटफेर का मौका नहीं दिया है और सभी मैच में जीत का झंड़ा बुलंद किया है. वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका को नीदरलैंड से पहली जीत का इंतजार है.

नोट: संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.