India vs West Indies 2nd T20I 2019 Live Score Update: बारिश के वजह से मैच रुका

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच जारी 3 मैचों की T20 सीरीज का दुसरा मुकाबला सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. तीन मैचों की T20 सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है. शनिवार को दोनों टीमों के बीच यहां सीरीज का पहला T20 मुकाबला खेला गया. जिसमें टीम इंडिया ने कैरेबियाई टीम को 16 गेंद शेष रहते ही 4 विकेट से मात दी.

04 Aug, 23:11 (IST)

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा दूसरे T20 मैच को बारिश की वजह से रोक दिया गया है. कैरेबियाई टीम को अब भी जीत के लिए 27 गेदों में 70 रन की जरूरत है. टीम के पास 6 विकेट शेष है. वेस्टइंडीज के लिए केरन पोलार्ड 9 और शिमरोन हेटमायर 6 रन बनाकर नाबाद हैं.

04 Aug, 23:05 (IST)

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी पारी के 15 ओवर समाप्त हो चूके हैं. 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 95 रन है. टीम के लिए केरन पोलार्ड 6 और शिमरोन हेटमायर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.

04 Aug, 23:00 (IST)

भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर गेंदबाज क्रूणाल पांड्या ने कैरेबियाई टीम के लिए जमकर खेल रहे रोवमैन पॉवेल को भी 54 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है.

04 Aug, 22:57 (IST)

भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर गेंदबाज क्रूणाल पांड्या की गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में कैरेबियाई विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन मनीष पांडे के हाथों लपके गए. पूरन ने आज 34 गेदों का सामना करते हुए 1 चौके की मदद से 19 रन की पारी खेली.

04 Aug, 22:36 (IST)

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी पारी के 10 ओवर समाप्त हो चूके हैं. 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन है. टीम के लिए रोवमैन पॉवेल 40 और निकोलस पूरन ने 15 रन बनाकर खेल रहे हैं. वेस्टइंडीज के लिए आउट होने वाले बल्लेबाज इविन लेविस 0 और सुनील नरेन 4 हैं.

04 Aug, 22:29 (IST)

शुरूआती झटकों के बाद संभलकर खेलते हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने 8 ओवर के बाद 46 रन बना लिए हैं. टीम के लिए रोवमैन पॉवेल 28 और निकोलस पूरन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. फिलहाल टीम को जीत के लिए 72 गेदों में 122 रनों जरूरत है.

04 Aug, 22:24 (IST)

भारतीय टीम के लिए 7वां ओवर फेंक रहे खलील अहमद की गेंद पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने छक्के और चौके समेत कुल 11 रन बटोरे. टीम का स्कोर 7 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 36 रन है.

04 Aug, 22:13 (IST)

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी पारी के 5 ओवर समाप्त हो चूके हैं. 5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 16 रन है. टीम के लिए रोवमैन पॉवेल 5 और निकोलस पूरन ने 4 रन बनाकर खेल रहे हैं. वेस्टइंडीज के लिए आउट होने वाले बल्लेबाज इविन लेविस 0 और सुनील नरेन 4 हैं.

04 Aug, 22:09 (IST)

भारतीय टीम के युवा स्पिन गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर ने सुनील नरेन को व्यक्तिगत 04 रन के स्कोर पर बोल्ड करते हुए विपक्षीय टीम को दूसरा झटका दिया है.

04 Aug, 22:00 (IST)

भारतीय टीम के लिए दूसरा ओवर लेकर आए अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज इविन लेविस को बिना खाता खोले पवेलियन लौटाया.

Read more


India vs West Indies 2nd T20I 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच जारी 3 मैचों की T20 सीरीज का दुसरा मुकाबला सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. तीन मैचों की T20 सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है. शनिवार को दोनों टीमों के बीच यहां सीरीज का पहला T20 मुकाबला खेला गया. जिसमें टीम इंडिया ने कैरेबियाई टीम को 16 गेंद शेष रहते ही 4 विकेट से मात दी.

बता दें कि दोनों टीमों के बीच कल के मुकाबले को लेकर अब तक 12 मैच खेले गए हैं. जिसमें टीम इंडिया ने 6 तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने 5 बार सफलता प्राप्त की है. एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकल पाया है. भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच T20 श्रृखंला के दूसरे मैच में विराट सेना की कोशिश होगी कि वो सीरीज अपने नाम करें.

संभावित टीमें इस प्रकार है-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रूणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी.

वेस्टइंडीज: जॉन कैम्पबेल, इविन लेविस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, केरन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), कीमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थॉमस, एंथनी ब्राम्बले, जेसन मोहम्मद, खारे पियरे.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स