क्रिकेट

India vs Sri Lanka, 1st Test Match Live Toss And Scorecard: गॉल में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है. शुरुआती दिनों में बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों का दबदबा बढ़ सकता है. चौथी पारी में बल्लेबाजी करना यहां काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है. ऐसे में क्रिकेट फैंस को बल्लेबाजों और स्पिन गेंदबाजों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है.

India vs Sri Lanka, 1st Test Match Live Toss And Scorecard: गॉल में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
टीम इंडिया बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 1st Test Match Live Toss And Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 15 अगस्त से खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Galle International Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. वहीं धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) की अगुवाई वाली श्रीलंका की टीम घरेलू मैदान पर शानदार शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी. इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें अपने मजबूत खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: IND vs SL Test Series 2026: गॉल स्टेडियम में किसका चलेगा राज? यहां जानें टीम इंडिया और श्रीलंका के हेड टू हेड टेस्ट रिकॉर्ड

गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SL 1st Test Match Playing XI)

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard)

दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत और श्रीलंका आमने-सामने हैं. टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 46 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें टीम इंडिया ने 22 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 7 मुकाबलों में सफलता मिली है. 17 मैच ड्रॉ रहे हैं. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से टीम इंडिया का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

टीम इंडिया की बल्लेबाजी में शुभमन गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम के पास दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा और प्रभात जयसूर्या जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो किसी भी समय मुकाबले का रुख बदल सकते हैं.

गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है. शुरुआती दिनों में बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों का दबदबा बढ़ सकता है. चौथी पारी में बल्लेबाजी करना यहां काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है. ऐसे में क्रिकेट फैंस को बल्लेबाजों और स्पिन गेंदबाजों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस पहले टेस्ट मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2026 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).