IND vs SL Test Series 2026: गॉल स्टेडियम में किसका चलेगा राज? यहां जानें टीम इंडिया और श्रीलंका के हेड टू हेड टेस्ट रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर न सिर्फ WTC अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.
Sri Lanka National Cricket Team vs India National Cricket Team Test Series 2026: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15-19 अगस्त तक खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Galle International Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 28 जुलाई को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टीम में सबसे बड़ा आकर्षण मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का पहला टेस्ट कॉल-अप रहा. 33 वर्षीय खिलाड़ी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर दाएं हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण कम से कम पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जिसकी वजह से सरांश जैन को मौका मिला है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) संभालेंगे. यह भी पढ़ें: IND vs SL Test Series 2026: चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी, श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए मिला मौका
भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर न सिर्फ WTC अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी, बल्कि गॉल के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ अपने रिकॉर्ड की भी बराबरी करना चाहेगी. हालांकि आंकड़े बताते हैं कि इस मैदान पर मेजबान टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है.
गॉल में भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 5 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इनमें श्रीलंका ने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि भारत को 2 मैचों में जीत मिली है. खास बात यह है कि इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक एक भी टेस्ट ड्रॉ नहीं हुआ है.
गॉल में भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट रिकॉर्ड
कुल मैच: 5
श्रीलंका जीता: 3
भारत जीता: 2
ड्रॉ: 0
गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए सभी टेस्ट मैच
अगस्त 2001 - श्रीलंका की 10 विकेट से जीत
गॉल में दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट अगस्त 2001 में खेला गया था. सनथ जयसूर्या की कप्तानी में श्रीलंका ने भारत को 10 विकेट से हराया था.
31 जुलाई से 3 अगस्त 2008 - भारत की 170 रन से जीत
2008 में टीम इंडिया ने गॉल में शानदार वापसी करते हुए श्रीलंका को 170 रन से हराया था. वीरेंद्र सहवाग ने नाबाद 201 रन बनाए थे, जबकि हरभजन सिंह ने मैच में कुल 10 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
जुलाई 2010 - श्रीलंका की 10 विकेट से जीत
2010 में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को फिर 10 विकेट से हराया था. यह महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के करियर का आखिरी टेस्ट था, जिसमें उन्होंने अपना 800वां टेस्ट विकेट भी हासिल किया था.
अगस्त 2015 - श्रीलंका की 63 रन से जीत
2015 में भारत मजबूत स्थिति में होने के बावजूद मैच हार गया था. दिनेश चांदीमल की शानदार बल्लेबाजी और रंगना हेराथ की घातक स्पिन गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम चौथी पारी में सिर्फ 112 रन पर सिमट गई थी.
जुलाई 2017 - भारत की 304 रन से ऐतिहासिक जीत
गॉल में आखिरी बार दोनों टीमों की भिड़ंत 2017 में हुई थी. विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 304 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी. शिखर धवन ने 190 रन और चेतेश्वर पुजारा ने 153 रन की शानदार पारियां खेली थीं.
WTC की रेस में भारत के लिए अहम होगी सीरीज
श्रीलंका के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए सिर्फ द्विपक्षीय मुकाबला नहीं है, बल्कि WTC फाइनल की दौड़ के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है. टीम इंडिया अगर फाइनल की रेस में मजबूत दावेदारी बनाए रखना चाहती है तो उसे दोनों टेस्ट मैच जीतकर पूरे अंक हासिल करने होंगे.
श्रीलंका दौरे के लिए भारत का टेस्ट स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2026 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

