India vs South Africa Test Stats At Eden Garden: कोलकाता के ईडन गार्डन में कुछ ऐसा रहा हैं भारत और दक्षिण अफ्रीका प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 14 से 18 नवम्बर के बीच खेला जाएगा. कोलकाता के ईडेन गार्डन स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. काफी लंबे समय के बाद इस ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम टेस्ट मैच खेलने उतर रही है. मुकाबले का आगाज भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 से होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले 9 बजे होगा.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, Test Series 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला कल यानी 14 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी. ऐसे में दोनों के बीच एक कड़ी और रोमांचक टक्कर देखने को मिलने वाली है. टीम इंडिया के लिए घरेलू सीरीज आसान होने वाली नहीं है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर था. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे थे. यह भी पढ़ें: India A vs South Africa A, 1st Unofficial ODI Live Streaming In India: आज इंडिया ए बनाम दक्षिण अफ्रीका ए के बीच खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट कब होगा?

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 14 से 18 नवम्बर के बीच खेला जाएगा. कोलकाता के ईडेन गार्डन स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. काफी लंबे समय के बाद इस ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम टेस्ट मैच खेलने उतर रही है. मुकाबले का आगाज भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 से होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले 9 बजे होगा. इससे पहले भी जब दोनों का सामना हुआ था, तो एक रोमांचक सीरीज हुई थी.

शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी. साल 2019 के बाद टीम इंडिया इस मैदान पर कोई टेस्ट खेलती हुई नजर आएगी. हाल ही में ध्रुव जुरेल ने दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाए थे. ऋषभ पंत की वापसी के बावजूद ध्रुव जुरेल भी प्लेइंग इलेवन में खेलने वाले हैं. नितीश रेड्डी टीम पहले टेस्ट की टीम से रिलीज किए जा चुके हैं.

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम में तेम्बा बावुमा की वापसी हुई है. पाकिस्तान के खिलाफ तेम्बा बावुमा पिछली टेस्ट सीरीज में नहीं खेले थे. तेम्बा बावुमा की गैरमौजूदगी में एडेन मार्करम कप्तानी कर रहे थे. ईडन गार्डन टेस्ट में मेहमान टीम मार्करम से अच्छी पारी की उम्मीद करेगी. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली घरेलू सीरीज में 3 पारियों में 196 रन बनाए थे.

केएल राहुल का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है. केएल राहुल के अलावा जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 20.76 की औसत के साथ 38 विकेट लिए हैं. भारत में जसप्रीत बुमराह 17.59 की औसत के साथ 54 विकेट ले चुके हैं. कागिसो रबाडा ने टीम इंडिया के खिलाफ 14 टेस्ट में 22.60 की औसत से 55 विकेट हासिल की.

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट हेड टू हेड (IND vs SA Head To Head)

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 44 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 18 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 16 मैच में जीत मिली है. 10 मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहे हैं. भारत की धरती पर दोनों टीमों के बीच 19 टेस्ट खेले गए हैं. 11 मैच में टीम इंडिया को जीत और पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा (ड्रॉ- 3) है.

कोलकाता में टीम इंडिया ने जीते हैं कुल इतने टेस्ट

टीम इंडिया ने कोलकाता में अब तक कुल 42 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 13 में जीत दर्ज की है और नौ में हार का सामना किया है. इनके अलावा 20 टेस्ट टीम इंडिया के ड्रॉ पर भी समाप्त हुए हैं. टीम इंडिया का इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 657 (बनाम ऑस्ट्रेलिया साल 2001) रन रहा है. इसी मैदान पर न्यूनतम टीम स्कोर 90 रन (बनाम वेस्टइंडीज साल 1983) रहा है.

कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं कुल इतने टेस्ट

दक्षिण अफ्रीका ने ईडन गार्डन ने अपना पहला टेस्ट मैच 1996 में खेला था. इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने कुल तीन टेस्ट खेले हैं, जिसमें एक में जीत दर्ज की है और दो में हार का सामना किया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम का इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 428 रन और न्यूनतम स्कोर 222 रन है. दक्षिण अफ्रीका ने साल 2010 के बाद से इस मैदान पर टेस्ट नहीं खेला है.

कोलकाता में इन भारतीय खिलाड़ियों ने किया है अच्छा प्रदर्शन

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण इस मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वीवीएस लक्ष्मण ने यहां पर 15 पारियों में 110.64 की औसत के साथ 1,217 रन बनाए थे. वीवीएस लक्ष्मण के अलावा मोहम्मद अजहरुद्दीन ने यहां 9 पारियों में 107.50 की औसत के साथ 860 रन बनाए थे. गेंदबाजी में हरभजन सिंह ने यहां पर 7 टेस्ट में 21.76 की औसत से 46 विकेट लिए थे. हरभजन सिंह के अलावा अनिल कुंबले ने 8 टेस्ट में कुल 40 विकेट हासिल की थी.

कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका से इन खिलाड़ियों ने किया है उम्दा प्रदर्शन

ईडन गार्डन स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गैरी कस्टर्न ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. गैरी कस्टर्न ने साल 1996 टेस्ट की दोनों पारियों में शतक (102 और 133) लगाए थे और जीत में अहम भूमिका निभाई थी. गैरी कस्टर्न के अलावा हाशिम अमला भी यहां पर दोनों पारियों में शतक जड़ चुके हैं. पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने यहां पर 4 पारियों में 196 रन बनाए, जिसमें 1 शतक शामिल रहा. लांस क्लूसनर इस मैदान पर 1 टेस्ट में 8 विकेट ले चुके हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (India vs South Africa 1st Test Probable Playing XI)

टीम इंडिया: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, और मोहम्मद सिराज.

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, टोनी डी जोरजी, तेम्बा बावुमा (कप्तान), काइल वेरिन (विकेटकीपर), सेनुरन मुथुसामी, कॉर्बिन बॉश, वियान मुल्डर, केशव महाराज, और कगिसो रबाडा.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\