भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले रोहित शर्मा बने 'मैन ऑफ द सीरीज', शमी रहे 'स्टार ऑफ द मैच'

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से मात देते हुए फ्रीडम ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया है.

रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी (Photo Credits: Getty Images)

India vs South Africa 3rd Test Match 2019: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम (JSCA International Stadium Complex) में खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से मात देते हुए फ्रीडम ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया है. इस जीत के साथ ही भारत टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को क्लीन स्वीप करने में भी कामयाब हुआ. भारत ने पहले टेस्ट मैच में मेहमान टीम को 203, दूसरे टेस्ट मैच में पारी एवं 137 और आखिरी टेस्ट मुकाबले में पारी एवं 202 रनों से करारी मात दी.

बात करें रांची टेस्ट के बारे में तो टीम इंडिया ने JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (212), उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (115) और रविंद्र जडेजा (51) की बेहतरीन पारियों के बदौलत मेहमान टीम के सामने नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों का लक्ष्य रखा था. अफ्रीका के लिए पहली पारी में जॉर्ज लिंडे ने सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की थी. लिंडे के अलावा कगिसो रबाडा ने तीन, डेन पीट और एनरिक नोर्टजे ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की थी. यह भी पढ़ें- IND vs SA 3rd Test Match 2019: रांची में सिंघम बनकर अफ्रीकी टीम पर टूटे कप्तान विराट कोहली, देखें तस्वीर

जवाब में अपनी पहली पारी की शुरुआत करने मैदान में उतरी अफ्रीकी टीम महज 162 रनों पर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज जुबायर हम्जा ही कुछ देर मैदान में टिक पाए. हम्जा ने अफ्रीका के लिए पहली पारी में 79 गेदों का सामना करते हुए 10 चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 62 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली. भारत के लिए पहली पारी में तेज गेंदबाज उमेश यादव ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. यादव के अलावा मोहम्मद शमी, शाहबाज नदीम और रवींद्र जडेजा ने क्रमशः दो-दो विकेट चटकाए. यादव ने पहली पारी में अफ्रीकी गेंदबाज कागिसो रबाडा को रन आउट किया.

पहली पारी में मिली 335 रनों की बढ़त के बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के बजाय मेहमान टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए आमंत्रित किया. दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलने उतरी मेहमान टीम के बल्लेबाज एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए और महज 48 ओवरों में ऑल आउट हो गए. टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने 5, डीन एल्गर रिटायर्ड हर्ट 16, जुबायर हम्जा 0, कप्तान फाफ डु प्लेसिस 4, उपकप्तान टेम्बा बावुमा 0, विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 5, जॉर्ज लिंडे 27, डेन पीट 23, थेयुनिस डे ब्रूयन 30, कागिसो रबाडा 12, लुंगी नगिदी 0 और एनरिक नोर्टजे 5 रन बनाए. यह भी पढ़ें- IND vs SA 3rd Test Match 2019: अश्विन की गेंद पर ऋद्धिमान साहा की उंगली हुई चोटिल, आखिरी घंटे में पंत ने की विकेटकीपिंग

भारत के लिए दूसरे पारी में सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे. शमी ने अपने 10 ओवर की गेंदबाजी स्पेल में छह ओवर मेडन डालते हुए मात्र 10 रन खर्च कर तीन सफलता प्राप्त की. शमी के अलावा उमेश यादव और शाहबाज नदीम ने क्रमशः दो-दो और रविंद्र जडेजा एवं रविचंद्रन अश्विन ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. बता दें कि रांची टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को स्टार ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया है. रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच, एवं मैन ऑफ द सीरीज दोनों का अवार्ड दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\