IND vs SA 2nd Test Match 2019: भारत एक पारी और 137 रनों से जीता

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हरा दिया. भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 601 रनों पर घोषित कर दी थी.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

India vs South Africa 2nd Test Match 2019: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हरा दिया. भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 601 रनों पर घोषित कर दी थी. इसके बाद उसने मेहमान टीम की पहली पारी 275 रनों पर समेटकर उसे फॉलोऑन के लिए बाध्य किया. चौथे दिन रविवार को मेहमान टीम फॉलोऑन के लिए उतरी और 189 रनों पर ऑलआउट हो गई.

उसकी ओर से दूसरी पारी में डीन एल्गर ने सबसे अधिक 48 रन बनाए जबकि तेंदा बावुमा ने 38 तथा वेर्नान फिलेंडर ने 37 रनों की पारी खेली. भारत के लिए रवींद्र जडेजा और उमेश यादव ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन को दो सफलता मिली. यह भी पढ़ें- IND vs SA 2nd Test Match 2019: दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत, टीम ने 36 रन पर गवांए तीन विकेट

इसके साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. उसने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 203 रनों से जीत हासिल की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\