IND vs SA 1st Test Match 2019: टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 502 रन पर की घोषित

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रन पर घोषित कर दी है.

रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI Twitter)

India vs South Africa 1st Test Match 2019: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रन पर घोषित कर दी है. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने जहां 176 रनों की शतकीय पारी खेली, वहीं उनके साथी सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 371 गेदों का सामना करते हुए 23 चौके और छह छक्के की मदद से 215 रनों की उम्दा दोहरी शतकीय पारी खेली.

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने छह, कप्तान विराट कोहली ने 20, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 15, हनुमा विहारी 10, विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने 21, रविंद्र जडेजा ने नाबाद 30 और रविचन्द्रन आश्विन ने नाबाद 1 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- IND vs SA 1st Test Match 2019: मयंक अग्रवाल ने जड़ा अपने क्रिकेट करियर का पहला डबल सेंचुरी, देखें स्कोर

मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी में सबसे सफल गेंदबाज फिरकी गेंदबाज केशव महाराज रहे. महाराज ने अपने 55 ओवर की गेंदबाजी के दौरान छह मेडन ओवर फेंकते हुए सर्वाधिक तीन विकेट लिए. महाराज के अलावा वार्नोन फिलेंडर, डेन पिएड्ट, सेनुरान मुतुसामी और डीन एल्गर ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\