IND vs SA 1st T20I, 2019 Match Weather Report: धर्मशाला में काले बादलों ने डाला डेरा

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जानें वाले तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मैच आज हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. रविवार यानि आज खेले जाने वाले इस मुकाबले में मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने की प्रबल संभावना है.

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Photo Credits: BCCI)

India vs South Africa 1st T-20I: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जानें वाले तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मैच आज हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. रविवार यानि आज खेले जाने वाले इस मुकाबले में मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने की प्रबल संभावना है.

वहीं बात करें धर्मशाला के विकेट के बारे में तो यह मैदान तेज गेदबाजों की मददगार मानी जाती है. वहीं आज के मैच के दौरान अगर यहां बारिश होती है तो इस विकेट पर तेज गेंदबाज और ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं.

बता दें कि मैच से एक दिन पूर्व बीसीसीआई (BCCI) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से धर्मशाला की एक तस्वीर शेयर की है. शेयर कि गई तस्वीर में मैदान के ऊपर मानसूनी काले बादलों को देखा जा सकता है. यह भी पढ़ें- IND vs SA T20 Series 2019: ऋषभ पंत ने धर्मशाला रवाना होते हुए इन दो स्टार खिलाड़ियों के साथ शेयर की तस्वीर

ज्ञात हो कि दोनों टीमें T20 सीरीज में पिछली बार 2018 में आमने-सामने हुईं थीं. इस दौरान भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराया था.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Preview: वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Wankhede Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Gold Rate Today, April 16, 2026: अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में चेक करें 22K और 24K के दाम

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त