India vs South Africa 1st T20I 2019 Live Score Update: बारिश के कारण टॉस में देरी

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जानें वाले तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मैच आज शाम सात बजे से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज दौरे के लिए जहां टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया. वहीं अब वह इस मुकाबले से मैदान में वापसी करने जा रहे हैं.

विराट कोहली और क्विंटन डी कॉक (Photo Credits: Getty Images)

India vs South Africa 1st T-20I: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जानें वाले तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मैच आज शाम सात बजे से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज दौरे पर जहां टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को आराम दिया गया. वहीं अब वह इस मुकाबले से मैदान में वापसी करने जा रहे हैं.

पांड्या के वापसी से निश्चित ही टीम को मजबूती मिलेगी. वहीं जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में नवदीप सैनी और खलील अहमद के पास गेंदबाजी में अपना हुनर दिखाने का अच्छा मौका होगा.

दूसरी तरफ बात करें मेहमान टीम अफ्रीका कि तो टीम की कमान क्विंटन डी कॉक के हाथों में है. वहीं टीम के नियमित अनुभवी कप्तान फाफ डू प्लेसी को T20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है. ऐसे में आज के मुकाबले में डी कॉक कि अगुवाई वाली टीम को भारतीय चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा.

संभावित टीमें इस प्रकार है-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, क्रूणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चहर, खलील अहमद, दीपक चहर और नवदीप सैनी.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (कप्तान), रासी वान डर डुसैन, टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, बजरेन फॉट्यूइन, बेयुरान हेड्रिक्स, रीज हैड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, आंदिले फेहुलक्वायो, ड्वायन प्रीटोरियस, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, जॉर्ज लिंडे.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\