India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

टीम इंडिया कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान को हराकर भारत का दबदबा पाकिस्तान पर बनाए रखना चाहेंगे. लेकिन उससे पहले आज हम आपको भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कितनी बार टक्कर हुई है. इस दौरान कौन सी टीम ने कितनी बार बाजी मारी है. इस बारे में बताने वाले हैं.

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 27th Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. पाकिस्तान सरकार ने पहले इस मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी लेकिन आईसीसी के साथ हुई पीसीबी की बैठक के बाद इससे यू टर्न ले लिया. टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों के लिए टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला अहम होगा. सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

कोलंबो में पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs PAK 27th Match Playing)

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard)

इस सुपर हिट मुकाबले में जहां मैन इन ब्लू के टॉप आर्डर में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा रहने वाले हैं तो पाकिस्तान की तरफ से साइम अयूब, साहिबजादा फरहान और कप्तान सलमान अली आगा शीर्ष क्रम की कमान संभालेंगे. ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला है. यह ग्रुप-ए का मुकाबला होगा, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2025 में मिली लगातार तीन हार का बदला चाहेगी. पाकिस्तानी टीम की कमान सलमानी अली आगा के हाथों में होगी. सलमान की अगुवाई में पाकिस्तान ने इस विश्व कप में अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है.

टीम इंडिया कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान को हराकर भारत का दबदबा पाकिस्तान पर बनाए रखना चाहेंगे. लेकिन उससे पहले आज हम आपको भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कितनी बार टक्कर हुई है. इस दौरान कौन सी टीम ने कितनी बार बाजी मारी है. इस बारे में बताने वाले हैं.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Live Streaming In India: न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचना चाहेगी टीम इंडिया, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव फाइनल मुकाबले का लुफ्त

Suryakumar Yadav Stats In T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, यहां देखें 'मिस्टर 360' के आकंड़ें

IND vs NZ Final Match Likely Playing XI: फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा सवाल, क्या मिलेगी प्लेइंग XI में जगह? न्यूजीलैंड के खिलाफ इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं टीम इंडिया

India vs New Zealand T20I Head To Head Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

\