India vs New Zealand, ICC Champions Trophy 2025 12th Match Players To Watch Out: आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम इंडिया ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था. दूसरे मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी. न्यूजीलैंड ने भी पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराया है. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सिर्फ एक बार आमना-सामना हुआ है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Champions Trophy, 2025 12th Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मुकाबला कल यानी 2 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. यह ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह तीसरा मैच होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. ये दोनों ही टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. अब आखिरी ग्रुप मैच खेलेंगी. Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, यहां देखें 'रन मशीन' के आकंड़ें

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें अब तक अजेय रही हैं और अपने-अपने ग्रुप मैच जीत चुकी हैं. टीम इंडिया ने पहले बांग्लादेश फिर पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की है, जबकि न्यूज़ीलैंड ने भी इन्हीं टीमों के खिलाफ जीत हासिल की है. टीम इंडिया के पास रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे घातक बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी डिपार्टमेंट में मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव से टीम को काफी उम्मीदें हैं. दूसरी ओर, न्यूज़ीलैंड के पास टॉम लैथम, रचिन रविंद्र और विल यंग जैसे दिग्गज बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी में मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने अच्छी गेंदबाजी की है.

दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम इंडिया ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था. दूसरे मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी. न्यूजीलैंड ने भी पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराया है. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सिर्फ एक बार आमना-सामना हुआ है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (ODI Head To Head)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला साल 1975 में खेला गया था. दोनों के बीच अब तक 118 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया को 60 मुकाबलों में जीत मिली है. न्यूजीलैंड की टीम ने 50 मैच अपने नाम किए हैं. 1 मैच टाई रहा है और 7 मुकाबलों में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दुबई क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों का आमना सामना होगा.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

ग्लेन फिलिप्स: न्यूजीलैंड के घातक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने पिछले 7 मैचों में 33.83 की औसत और 120.11 की आक्रामक स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए हैं. ग्लेन फिलिप्स की आक्रामक बल्लेबाजी मिडिल ऑर्डर में टीम को गति प्रदान करती है.

डैरिल मिचेल: न्यूज़ीलैंड के स्टार बल्लेबाज डैरिल मिचेल ने पिछले 7 मैचों में 50 की औसत और 95.1 की स्ट्राइक रेट के साथ 412 रन बनाए हैं. इस मुकाबले में डैरिल मिचेल अपने बल्ले से कोहराम मचा सकते हैं.

मिशेल सैंटनर: न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने पिछले 7 मैचों में 5.17 की इकॉनमी से 5 विकेट चटकाए हैं. हालांकि मिशेल सैंटनर का स्ट्राइक रेट 78 है. इस मुकाबले में मिशेल सैंटनर पर सबकी निगाहें होंगी.

शुभमन गिल: टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अच्छे लय में नजर आ रहे हैं. शुभमन गिल ने पिछले सात मैचों में 69.5 की जबरदस्त औसत और 88.34 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए हैं.

रोहित शर्मा: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मैचों में 320 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा 45.71 की औसत और 130.08 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. अगर रोहित शर्मा अपने चिर-परिचित अंदाज में खेलते हैं, तो टीम इंडिया को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिलेगी.

अक्षर पटेल: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने पिछले नौ मैचों में 4.32 की इकॉनमी से 10 विकेट झटके हैं. अक्षर पटेल की किफायती गेंदबाजी टीम इंडिया को बीच के ओवरों में मजबूती देती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ'रूर्के.

Share Now

Tags

2025 Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी Champions Trophy Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy ICC Champions Trophy 2025 IND vs NZ Ind vs Nz Live Score IND vs NZ Live Scorecard ind vs nz live streaming IND vs NZ Live Streaming In India IND vs NZ Score India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Live Streaming India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Score India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Scorecard INDIA VS NEW ZEALAND India vs New Zealand Live Streaming India vs New Zealand Live Streaming In India Mitchell Santner New Zealand new zealand national cricket team Rohit Sharma Virat Kohli आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत भारत बनाम न्यूजीलैंड भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मिशेल सैंटनर रोहित शर्मा विराट कोहली

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\