Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, यहां देखें 'रन मशीन' के आकंड़ें
विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Champions Trophy, 2025 12th Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मुकाबला कल यानी 2 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. यह ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह तीसरा मैच होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. Rohit Sharma ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, यहां देखें 'हिटमैन' के आकंड़ें

टीम इंडिया ने अपने पहले दोनों मुकाबलों में बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराया है और वह सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. टूर्नामेंट में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का अब तक प्रदर्शन अच्छा रहा है. ऐसे में चलिए न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली के आकंड़ों पर एक नजर डालते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसे हैं विराट कोहली के आंकड़े

टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे इंटरनेशनल मुकाबला साल 2010 में खेला था. अब तक विराट कोहली ने न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ 31 वनडे खेले हैं. इस दौरान विराट कोहली 31 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 1,645 रन बनाए हैं. विराट कोहली की औसत 58.75 की रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में विराट कोहली के बल्ले से 6 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं. विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 154 रन है. विराट कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ आखिरी वनडे साल 2023 में खेला था. उस मैच में विराट कोहली ने 117 रन बनाए थे.

चैंपियंस ट्रॉफी में ऐसे हैं विराट कोहली के आंकड़े

विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में अबतक कुल 15 मुकाबले खेले हैं और इसकी 14 पारियों में 93 की शानदार औसत के साथ 651 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं. विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 रन है.

विराट कोहली के वनडे करियर पर नजर

बता दें कि टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 300वां वनडे खेलने उतरेंगे. विराट कोहली ने 299 मैच की 287 पारियों में 58.20 की औसत से 14,085 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 51 शतक और 73 अर्धशतक निकले हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन है.