India vs New Zealand 3rd Test 2024 Live Streaming: तीसरे टेस्ट में लाज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, WTC फाइनल के लिए जीत जरुरी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबले

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला 1 नवंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बजे खेला जाएगा. दूसरे टेस्ट में कीवी टीम ने भारत को 113 रन से हरा दिया. इसके साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कीवी टीम ने 2-0 की अजय बढ़त भी हासिल की.

IND vs NZ (Photo: @BLACKCAPS/BCCI)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 3rd Test 2024 Live Streaming: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला 1 नवंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बजे खेला जाएगा. दूसरे टेस्ट में कीवी टीम ने भारत को 113 रन से हरा दिया. इसके साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कीवी टीम ने 2-0 की अजय बढ़त भी हासिल की. अब सीरीज के तीसरे मुकाबले पर सभी की निगाहें हैं. वर्ड टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया को तीसरा टेस्ट जीतना जरुरी है. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम तीसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज में 3-0 से भारत का सूपड़ा साफ करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: IND vs NZ 3rd Test 2024: वानखेड़े में हर्षित राणा करेंगे डेब्यू? दिग्गज खिलाड़ी को मिलेगा आराम! ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए भारत को जीत जरुरी

बता दें कि पुणे टेस्ट में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी सीट पक्की करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. फिलहाल पुणे टेस्ट हारने के बाद भी टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है, लेकिन अब फाइनल की रेस पहले से ज्यादा दिलचस्प हो गई है. अभी भी टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट और फिर ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी खेलनी है. टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए भारत को अपने बचे 6 मैच में से 4 मैच जीतने होंगे और एक मैच ड्रा करना है. अगर ऐसे में भारतीय टीम कामयाब रहती है तो वो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 नवंबर शुक्रवार से भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

बता दें की भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स18 और कलर्स सिनेप्लेक्स चैनलों पर उपलब्ध होगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा आगामी सीरीज के पल-पल की जानकारी आप लेटेस्टली की वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज/आकाशदीप, हर्षित राणा

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउथी, मैट हेनरी, विल ओ'रुरके, एजाज पटेल

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से दी पटखनी, सीरीज में किया 2-2 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, कॉनर एस्टरहुइज़न ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड