India vs New Zealand, 3rd T20I Match Pitch Report: गुवाहाटी में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 3rd T20I Match Pitch Report: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 25 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को सात विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, 3rd T20I Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला रविवार (25 जनवरी) को खेला जाएगा. सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. इसी तरह मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली कीवी टीम सीरीज में वापसी का प्रयास करेगी. ऐसे में चलिए इस मुकाबले के पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने नौ मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Barsapara Cricket Stadium Pitch Report)

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 25 जनवरी को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की रेड-सॉयल पिच बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां उछाल और बाउंस बराबर रहता है, जिससे बल्लेबाज़ शॉट्स खुलकर खेल सकते हैं. छोटी बाउंड्री और तेज़ आउटफील्ड के चलते एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है. हालांकि शाम की नमी के कारण शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन बाद में पिच पूरी तरह बल्लेबाज़ी के मुफ़ीद हो जाती है. टॉस जीतने वाली टीम के गेंदबाज़ी चुनने की संभावना ज़्यादा है, क्योंकि दूसरी पारी में ओस के चलते स्पिनरों को पकड़ बनाने में दिक्कत हो सकती है—जिसका फायदा चेज़ करने वाली टीम को मिलेगा.

तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल और लॉकी फर्ग्यूसन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मैट हेनरी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं डेरिल मिचेल और वरुण चक्रवर्ती के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 3rd T20I Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.