क्रिकेट

India vs New Zealand 2nd ODI 2019: महेंद्र सिंह धोनी का यह स्टंपिंग देखने के बाद फिर कोई उन्हें बूढ़ा शेर नहीं बोलेगा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं वर्तमान में टीम इंडिया के रीढ़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के इस चतुराई भरी स्टंपिंग का वीडियो देखने के बाद आप भी उनके फैन हो जाएंगे.

India vs New Zealand 2nd ODI 2019: महेंद्र सिंह धोनी का यह स्टंपिंग देखने के बाद फिर कोई उन्हें बूढ़ा शेर नहीं बोलेगा
महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credit: Getty Images)

India vs New Zealand 2nd ODI 2019: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं वर्तमान में टीम इंडिया के रीढ़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के इस चतुराई भरी स्टंपिंग का वीडियो देखने के बाद आप भी उनके फैन हो जाएंगे. जी हां जब भारतीय पारी की गेंदबाजी के लिए 18वां ओवर केदार जाधव ने की, जाधव के पहले ही बॉल पर मेजबान टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (Ross Taylor) चकमा खा गए, लेकिन विकेट के पीछे मुस्तैद धोनी ने कोई गलती नहीं कि और बिजली सी फुर्ती के साथ स्टंप की गिल्लियां बिखेर दी.

रॉस टेलर ने इस मैच में 25 गेदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए. मेजबान टीम पहले से ही बड़े लक्ष्य के सामने तीन विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी. ऐसे समय में रॉस टेलर का विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को बहुत बड़ा झटका लगा है. रॉस टेलर के आउट होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम भी ज्यादा देर विकेट पर नहीं टीक पाए और कुलदीप यादव का शिकार बनें. लाथम ने 34 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- India vs New Zealand 2nd ODI: रोहित शर्मा, विराट कोहली, धोनी का मैदान पर खूब चला बल्ला, भारत ने दिया विशाल लक्ष्य

फिलहाल मेजबान टीम के तरफ से मैदान पर हेनरी निकोलस और कॉलिन डी ग्रैंडहोम हो खेल रहे हैं. हेनरी निकोलस ने 29 गेदों का सामना करते हुए 19 रन बनाए हैं वहीं डी ग्रैंडहोम ने 5 गेदों का सामना करते हुए तीन रन बनाए हैं. फिलहाल न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 145 रन है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2019 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).