India vs England, Manchester Test Match 2025 Day 1 Lunch Break Scorecard: लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने बनाए 78 रन, भारत के नाम रहा पहला सेशन; यहां देखें स्कोरकार्ड
मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाज बेहतरीन नाबाद 78 रनों की साझेदारी निभाई.
England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 4th Test Match 2025 Day 1 Lunch Break Scorecard Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का चौथा मुकाबला आज यानी 23 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड (Emirates Old Trafford) में खेला जा रहा हैं. तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को 22 रनों से शिकस्त दी. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं. अब चौथे टेस्ट में टीम इंडिया सीरीज में वापसी करना चाहेगी. जबकि, इंग्लैंड की टीम मैनचेस्टर टेस्ट जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. पहले दिन का लंच ब्रेक हो गया हैं. पहले दिन का लंच ब्रेक होने तक टीम इंडिया ने 26 ओवर में बिना विकेट खोकर गवाएं 78 रन बना लिए हैं. यशस्वी जयसवाल नाबाद 36 रन और केएल राहुल नाबाद 40 नाबाद रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: Ireland Women vs Zimbabwe Women, 3rd T20I Match 2025 Live Streaming In India: आयरलैंड महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
टीम इंडिया की पहली पारी
मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाज बेहतरीन नाबाद 78 रनों की साझेदारी निभाई.
पहले दिन का लंच ब्रेक होने तक टीम इंडिया ने 26 ओवर में बिना विकेट खोकर गवाएं 78 रन बना लिए हैं. यशस्वी जयसवाल नाबाद 36 रन और केएल राहुल नाबाद 40 नाबाद रन बनाकर खेल रहे हैं.
दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम पहले विकेट की तलाश में हैं.
इंग्लैंड की पहली पारी
टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 78/0, 26 ओवर (यशस्वी जयसवाल नाबाद 36 रन, केएल राहुल नाबाद 40 रन.)
इंग्लैंड की गेंदबाजी: (-).
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

