साउथम्पटन टेस्ट: भारत 273 पर ऑल आउट, पुजारा का नाबाद शतक

इंग्लैंड के लिए बाएं हाथ के स्पिनर मोइन अली ने 53 रन देकर पांच विकेट लिए. स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन विकेट लिए. सैम कुरैन और बेन स्टोक्स के हिस्से एक-एक विकेट आया.

पुजारा (Photo Credit-PTI)

साउथम्पटन. भारत ने यहां रोज बाउल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली पारी में 273 रन बनाए हैं. इसी के साथ उसने इंग्लैंड पर 27 रनों की बढ़त ले ली है. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे. एक समय इंग्लैंड के स्कोर से पीछे रहती दिख रही भारत को बढ़त दिलाने में चेतेश्वर पुजारा का अहम योगदान रहा. पुजारा 257 गेंदों में 16 चौकों के साथ 132 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनके अलावा विराट कोहली ने 46 रन बनाए.

इंग्लैंड के लिए बाएं हाथ के स्पिनर मोइन अली ने 53 रन देकर पांच विकेट लिए. स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन विकेट लिए. सैम कुरैन और बेन स्टोक्स के हिस्से एक-एक विकेट आया. यह भी पढ़े-IND Vs ENG: चेतेश्वर पुजारा ने लगाया टेस्ट करियर का 15वां शतक

गौरतलब है कि टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को पहली पारी में 246 रनों पर समेट दिया. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 78 रन सैम कुरेन ने बनाए. उनके अलावा मोइन अली ने 40 रन बनाए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी