IND vs AUS, U19 World Cup Head to Head: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरी बार खेला जाएगा अंडर 19 वर्ल्ड कप में फाइनल मुकाबला, यहां देखें हेड टू हेड आकंड़े

टीम इंडिया ने पांच बार आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा किया है तो ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन बार चैंपियन बन चुकी है. टीम इंडिया का यह 9वां अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल होने वाला है. इससे पहले टीम इंडिया 8 में से पांच फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियन बन चुकी है. खास बात यह है कि दो बार ऑस्ट्रेलिया से भी टीम इंडिया फाइनल में टकरा चुकी और दोनों बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की हैं.

टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 (ICC Under 19 World Cup 2024) का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 11 फरवरी को टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मुकाबले में भारतीय समयानुसार दोहपर 1:30 बजे से बेनोनी (Benoni) के विलोमूर पार्क (Willowmoore Park) में खेलने उतरेंगी. टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका (South Africa) को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, टूर्नामेंट का दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान (Pakistan) को 1 विकेट से हरा दिया. अब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना टीम इंडिया से होगा.

बता दें कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा है और फाइनल तक का सफर तय कर लिया हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच फाइनल में रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है. IND vs AUS, U19 World Cup Final 2024: फाइनल मुकाबले में इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होंगी सबकी नजरें, टूर्नामेंट में मचाया कोहराम

टीम इंडिया की कमान उदय सहारन के हाथों में है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान ह्यू वेइबगेन हैं. अब तक टीम इंडिया रिकॉर्ड 5 बार आईसीसी अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट अपने नाम कर चुकी है. इस तरह टीम इंडिया की नजर रिकॉर्ड छठी बार वर्ल्ड कप जीतने पर होगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक आठ मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने छह मैच जीते हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम महज दो ही मुकाबला जीत पाई हैं.

वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया अंडर19 वर्ल्ड कप फाइनल में दो बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं. टीम इंडिया ने दोनों फाइनल में जीत हासिल की है. साल 2012 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद साल 2018 में टीम इंडिया ने फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को फिर से 8 विकेट से हरा दिया. भारत की अंडर19 टीम नौवीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है, जबकि ऑस्ट्रेलिया छह बार खिताबी भिड़ंत में पहुंची है.

टीम इंडिया ने पांच बार आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा किया है तो ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन बार चैंपियन बन चुकी है. टीम इंडिया का यह 9वां अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल होने वाला है. इससे पहले टीम इंडिया 8 में से पांच फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियन बन चुकी है. खास बात यह है कि दो बार ऑस्ट्रेलिया से भी टीम इंडिया फाइनल में टकरा चुकी और दोनों बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\