India vs Australia: पहले टेस्ट मैच में इन सलामी बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी विराट सेना

6 दिसंबर से भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है.

भारतीय टीम (Photo Credit: PTI)

India vs Australia Test Series: 6 दिसंबर से भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है. लेकिन भारत के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का चोटिल हो जाना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो रहा है. जी हां ऑस्ट्रेलिया के साथ अभ्यास मैच में भारतीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ खेले गये प्रैक्टिस मैच में डीप मिडविकेट बाउंड्री पर कैच पकड़ने के दौरान चोटिल हो गये थे. उसके बाद चयनकर्ताओं ने घोषणा की वह पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे.

इसके बाद अब ऐसे कयास लगाए जा रहें कि पहले टेस्ट मैच में मुरली विजय और केएल राहुल की सलामी जोड़ी भारतीय पारी की शुरुआत करेगी. मुरली विजय और केएल राहुल की जोड़ी ने अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार खेल दिखाया है. जहां केएल राहुल 62 रन बनाकर आउट हुए वहीं मुरली विजय ने शानदार 132 गेंदों में 16 चौके और 5 छक्कों की मदद से 129 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2019: इन पांच भारतीय तेज गेदबाजों का इंग्लैंड में खेलना लगभग तय

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो इस अभ्यास मैच में मोहम्मद शमी ने तीन विकेट सर्वाधिक लिए. वहीं आर अश्विन ने दो, उमेश यादव, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली ने एक-एक विकेट लिया है. हम आपको बता दें कि सिडनी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश और भारतीय टीम के बीच खेला गया चार दिवसीय अभ्यास मैच ड्रॉ हो चूका है.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\