Ind vs Aus: इन 3 भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करते हुए बनाए सर्वाधिक रन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. गिल ने अपने डेब्यू मुकाबले में ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंद में 45 रन की उम्दा पारी खेली. गिल ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान आठ चौके लगाए.

मयंक अग्रवाल (Photo Credits: IANS)

IND vs AUS 2nd Test Match 2020-21: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया (Team India) के लिए युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gil) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. गिल ने अपने डेब्यू मुकाबले में ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंद में 45 रन की उम्दा पारी खेली. गिल ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान आठ चौके लगाए.

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर मेजबान टीम के गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाना काफी संघर्षपूर्ण रहा है और यह तब और महत्वपूर्ण हो जाता है जब कोई खिलाड़ी अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का पहला टेस्ट मैच यहां खेल रहा हो. लेकिन भारत के कई खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का आगाज करते हुए उम्दा पारी खेली है. ऐसे में हम आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि किन तीन भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए सर्वाधिक रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 2nd Test 2020-21: मेलबॉर्न टेस्ट के दूसरे बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड

मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal):

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा टैलेंटेड सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया में खेला. उन्होंने साल 2018 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए मेलबॉर्न में 76 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. अग्रवाल ने देश के लिए फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में 12 मैच खेलते हुए 19 इनिंग्स में 1000 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में अग्रवाल के नाम तीन शतक और चार अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 243 रन है.

दत्तू फाडकर (Dattu Phadkar):

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी दत्तू फाडकर ने महज 22 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का आगाज करते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने देश के लिए 1947 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में टेस्ट डेब्यू करते हुए 51 रन बनाए. फाडकर के नाम देश के लिए 31 मैच खेलते हुए 45 इनिंग्स में 1229 रन दर्ज है. इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 31 मैच की 48 पारियों में 62 विकेट चटकाए. फाडकर का 17 मार्च 1985 में निधन हो गया.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 2nd Test 2020-21: अजिंक्य रहाणे का शानदार शतक, टीम इंडिया ने दूसरे दिन बनाया 277/5

शुभमन गिल (Shubman Gill):

इस लिस्ट में तीसरा नाम भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का आता है. गिल ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए 45 रन की उम्दा पारी खेली, और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई.

बता दें कि शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट से पहले भारतीय टीम के लिए तीन वनडे मैच खेल चुके हैं. गिल के नाम देश के लिए तीन वनडे मैच खेलते हुए तीन इनिंग्स में 16.3 की एवरेज से 49 रन दर्ज है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Yellamma Release Date: देवी श्री प्रसाद की पैन इंडिया फिल्म 'येल्लम्मा' 5 मार्च 2027 को होगी रिलीज, मेकर्स ने किया ऐलान

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड