India vs Australia: महेंद्र सिंह धोनी ने कहा- टीम के जीत के लिए किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं

बल्ले से अपनी फॉर्म वापस पा कर भारत को ऑस्ट्रेलिया में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीताने वाले अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कहा है कि उनके लिए टीम में संतुलन प्राथमिकता है और इसलिए वह किसी भी स्थान पर खेलने को तैयार हैं.

महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credit-Getty)

India vs Australia: बल्ले से अपनी फॉर्म वापस पा कर भारत को ऑस्ट्रेलिया में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीताने वाले अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कहा है कि उनके लिए टीम में संतुलन प्राथमिकता है और इसलिए वह किसी भी स्थान पर खेलने को तैयार हैं. धोनी ने कहा कि वह चाहे नंबर-4 या नंबर-6 पर खेलें उनके लिए टीम का संतुलन प्राथमिकता है. धोनी ने इस सीरीज के तीनों मैचों में अर्धशतक जमाए हैं और इसी कारण उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया.

धोनी ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, "यह धीमी विकेट थी इसलिए पनी मर्जी से खुलकर शॉट खेलना आसान नहीं था. मैच को आखिरी तक ले जाना जरूरी था. अच्छी गेंदबाजी कर रहे गेंदबाजों को मारना आसान नहीं था, इसलिए रणनीति यह थी जिसमें केदार जाधव ने अच्छा साथ दिया."

यह भी पढ़ें- India vs Australia: भारतीय कोच रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी लेकर कह दी बड़ी बात, जानकर आप भी हो जाएंगे खुश

पूर्व कप्तान ने कहा, "मैं चाहे नंबर-4 पर खेलूं या नंबर-6 पर, मेरे लिए जरूरी है कि टीम का संतुलन बना रहे. मेरे लिए अहम है कि मैं वहां बल्लेबाजी करूं जहां टीम मुझे चाहती है. मैं नंबर-6 पर भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं."

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\