India vs Australia: तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया ने किए बड़े बदलाव, इन तीन खिलाड़ियों को मिला मौका

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

विराट कोहली और एरॉन फिंच (Photo Credit: Twitter)

India vs Australia: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. तीन मैचों की वनडे सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है और इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा करेगी.

भारत ने इस मैच में तीन बदलाव किए हैं. मोहम्मद सिराज के स्थान पर विजय शंकर को पदार्पण का मौका दिया है जबकि अंबाती रायडू के स्थान पर केदार जाधव टीम में आए हैं. कुलदीप यादव की जगह लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम में शमिल किया गया है. ऑस्ट्रेलिया भी दो बदलाव के साथ उतर रही है। जेसन बेहेरेनडोर्फ के स्थान पर बिलि स्टानलेक और नाथन लॉयन के स्थान पर एडम जाम्पा को टीम में चुना गया है.

यह भी पढ़ें- BCCI और COA ने जांच पूरी होने तक हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल को खेल के सभी प्रारुपों से किया प्रतिबंधित

टीमें इस प्रकार है:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल.

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लैन मैक्सवेल, झाए रिचर्डसन, बिलि स्टानलेक, पीटर सिडल, एडम जाम्पा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड