IND vs AUS, ICC Women’s T20 World Cup 2020 Final: भारत की खराब शुरुआत, आधी टीम पवेलियन लौटी

आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला चल रहा है. इस मैच से भारत को काफी उम्मीदें हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 184 रन बनाये हैं. इसके साथ ही भारत को जीत के लिए 185 रनों की जरूरत है. वही जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई है. भारत ने 11 ओवर में 56 रन बनाये हैं. इसके साथ ही चार विकेट गिरे हैं. टीम इंडिया की तरफ से दीप्ति शर्मा (15 रन) और वेदा कृष्णामूर्ति (19 रन) क्रीज पर खेल रही हैं.

टीम इंडिया की खराब शुरुआत (Photo Credits-Getty Images)

नई दिल्ली. आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला चल रहा है. इस मैच से भारत को काफी उम्मीदें हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 184 रन बनाये हैं. इसके साथ ही भारत को जीत के लिए 185 रनों की जरूरत है. वही जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई है. भारत ने 12 ओवर में 64 रन बनाये हैं. इसके साथ ही 5 विकेट गिरे हैं. टीम इंडिया की तरफ से दीप्ति शर्मा (16 रन) और ऋचा (0 रन) क्रीज पर खेल रही हैं. टीम इंडिया का लाइव स्कोर यहां देखें-

बता दें कि आस्ट्रेलियाई टीम ने तूफानी शुरुआत करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 184 रन का स्कोर का मजबूत स्कोर खड़ा किया है. टीम को उसके दोनों ओपनरों बेथ मूनी (नाबाद 78) और एलीसा हिली (75) ने पहले विकेट के लिए 11.4 ओवर में 115 रनों की साझेदारी करके तूफानी शुरुआत दी. यह भी पढ़े-IND vs AUS, ICC Women’s T20 World Cup 2020 Final: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारतीय टीम करेगी पहले गेंदबाजी

वही हिली के आउट होने के बाद मूनी ने अपने करियर का नौवां अर्धशतक पूरा किया और उन्होंने कप्तान मेन लेनिंग (16) और मूनी ने दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। लेनिंग के आउट होने के बाद ही एश्लेग गार्डनर (2) की आउट हो गई. टीम इंडिया की ओर से दीप्ति शर्मा ने दो और राधा यादव, पूनम यादव ने एक-एक विकेट लिए.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\