IND vs AUS, ICC Women’s T20 World Cup 2020 Final: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारतीय टीम करेगी पहले गेंदबाजी
मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत के साथ खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
मेलबर्न: मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत के साथ खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 (ICC women's T-20) विश्व कप के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है और खिताब के लिए उसका सामना एक ऐसी टीम से होने जा रहा है जो चार बार चैंपियन रह चुकी हैं और साथ ही 2009 में सेमीफाइनलिस्ट और 2016 में उपविजेता भी रह चुकी हैं.
आस्ट्रेलिया ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है. यह भी पढ़ें: Live Cricket Streaming of India Women vs Australia Women ICC Women’s T20 World Cup 2020 Match on Hotstar and Star Sports: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेले जानें वाले फाइनल मैच को ऐसे देखें लाइव
टीमें :
India: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, तानिया भाटिया (wicket-keeper), जेम्मिहा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (captain), वेदा कृष्णामूर्ति, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायाकवाड़, राधा यादव, पूनम यादव.
Australia: एलिसा हिली (wicket-keeper), बेथ मूनी, मेग लेनिंग (captain), जेस जोनासन, एश्ले गार्डनर, रचेल हायेनेस, निकोला कैरी, सोफी मोलिनेयुक्स, जॉर्जिया वारेहैम, डेलिसा किममिंसे, मेगन शट.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2020 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

