बॉक्सिंग डे टेस्ट में जीत दर्ज करते ही भारतीय टीम यह उपलब्धि हासिल करने वाली बनी पांचवीं टीम

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर मेजबान टीम को 137 से हराकर इस सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है.

भारतीय टीम (Photo Credit: PTI)

India vs Australia 3rd Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर मेजबान टीम को 137 से हराकर इस सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. बता दें कि भारतीय टीम मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में 37 साल बाद पहला टेस्ट मैच जीता है. इसी के साथ भारत टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150 टेस्ट मैच जीतने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है. भारत ने अपने 532वें टेस्ट में 150वीं जीत दर्ज की है. भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया (384), इंग्लैंड (364), वेस्टइंडीज (171) और दक्षिण अफ्रीका (162) ये उपलब्धि हासिल कर चूका है.

भारत ने अपनी दूसरी पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 399 रनों का लक्ष्य दिया था. इस लक्ष्य को हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन आठ विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए थे. पैट कमिंस (63) और नाथन ल्योन (7) नाबाद थे. इसके बाद, पांचवें और आखिरी दिन का पहला सत्र बारिश के कारण बाधित रहा और ऐसे में पहले सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई. इसके साथ ही भोजनकाल की घोषणा कर दी गई.

यह भी पढ़ें- इस दिग्गज गेंदबाज ने क्रिकेट इतिहास के 82 साल पुराने रिकॉर्ड को किया अपने नाम

दूसरे सत्र में अपने बाकी बचे 141 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए कमिंस और नाथन ने 46 रन ही जोड़े थे कि जसप्रीत बुमराह ने कमिंस को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच आउट करा टीम का विकेट गिरा दिया. कमिंस ने इस पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में खेली गईं 114 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाया. इसके बाद, 10वें विकेट के लिए नाथन का साथ देने उतरे जोश हेजलवुड (0) को इशांत शर्मा ने एक भी रन जोड़ने का मौका नहीं दिया. इशांत ने नाथन को 261 के स्कोर पर आउट करने के साथ ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी समाप्त कर दी और भारत ने 137 रनों से जीत हासिल की. नाथन विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के हाथों लपके गए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड