IND vs AUS 3rd ODI 2025 Records: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे में लगेगी रिकार्ड्स की झड़ी, इन खिलाड़ियों के नाम दर्ज होगा ये खास कारनामा

सिडनी के इस चुनौतीपूर्ण मैदान पर बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे. शुभमन गिल, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर से भी मिडिल ऑर्डर में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव की वापसी की संभावना है, जिससे टीम इंडिया को अतिरिक्त स्पिन विकल्प मिल सकता है. इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड टूटने की संभावना भी है

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का तीसरा मुकाबले 25 अक्टूबर(गुरुवार) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 09:00 बजे से खेला जाएगा. हालांकि सीरीज़ पहले ही तय हो चुकी है, लेकिन दोनों टीमें इस मुकाबले में अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने और रिकॉर्ड्स तोड़ने के इरादे से उतरेंगी. ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे की सफलता को एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में भी दोहराया. टीम ने भारत द्वारा दिए गए 265 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा किया. भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच से पहले जानिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े

मेजबान टीम की बल्लेबाज़ी शुरुआत में थोड़ी अस्थिर दिखी थी, लेकिन युवा बल्लेबाज कूपर कॉनॉली ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई. वहीं गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड और मैट कुनेमैन ने भारतीय मध्यक्रम को बिखेरकर जीत की नींव रखी. अब तीसरे वनडे में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने घरेलू मैदान पर दबदबा कायम रखने की कोशिश करेगी.

भारतीय टीम की बात करें तो एडिलेड वनडे में विराट कोहली लगातार दूसरा ‘डक’ दर्ज कराने के बाद अब सिडनी में वापसी की उम्मीद करेंगे. वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले मैच में शानदार अर्धशतक जमाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं और अब वह सिडनी के इस चुनौतीपूर्ण मैदान पर बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे. शुभमन गिल, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर से भी मिडिल ऑर्डर में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव की वापसी की संभावना है, जिससे टीम इंडिया को अतिरिक्त स्पिन विकल्प मिल सकता है. इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड टूटने की संभावना भी है

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे में लगेगी रिकार्ड्स की झड़ी

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\