क्रिकेट

India vs Australia: ऑस्ट्रेलियाई टीम की आतिशी शुरुआत, 10 ओवरों के बाद 74/2

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T-20 श्रृंखला का आगाज हो चूका है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.

India vs Australia: ऑस्ट्रेलियाई टीम की आतिशी शुरुआत, 10 ओवरों के बाद 74/2
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Getty Image)

India vs Australia: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T-20 श्रृंखला का आगाज हो चूका है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Aaron Finch और सलामी बल्लेबाज D Arcy Short आउट होकर पवेलियन जा चुके हैं. जसप्रीत बुमराह के दुसरे ओवर में कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Aaron Finch का आसान कैच टपका दिया था. लेकिनऑस्ट्रेलियाई कप्तान इस सुनहरे मौके को भुनाने में ना कामयाब रहे और 24 गेदों में 27 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बनें.

मैच का खबर मिलने तक 10 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 74 रन बनाये हैं. जिसमे D Arcy Short ने 12 गेदों में 1 चौके की मदद से 7 रन बनाकर आउट हुए. उनका विकेट भारत के युवा गेंदबाज खलील अहमद ने लिया. फिलहाल क्रीज पर Chris Lynn 19 गेंद में 37 रन और Maxwell 5 गेंदो में 4 बनाकर मैदान पर टीके हुए हैं. यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने कहा-आस्ट्रेलिया में खेलने से बढ़ेगा आत्मविश्वास 

हम आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने नियमित कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर के बिना इस श्रृंखला में मैदान पर उतरी है. वहीं टीम के नियमित गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी इस मैच में नही खेल रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2018 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).