India vs Australia 1st T20 2019: क्रुणाल पंड्या के बाद टीम इंडिया में मुंबई इंडियन्स के इस होनहार खिलाड़ी को मिला मौका

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दो मैचों की T20 सीरीज के पहले मैच में आज भारतीय टीम ने युवा गेंदबाज मयंक मारकंडे (Mayank Markande) को टीम में शामिल किया है.

मयंक मारकंडे (Photo Credits : Twitter)

India vs Australia 1st T20 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दो मैचों की T20 सीरीज के पहले मैच में आज भारतीय टीम ने युवा गेंदबाज मयंक मारकंडे (Mayank Markande) को टीम में शामिल किया है. मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी. मारकंडे भारत के लिए T20 क्रिकेट खेलने वाले 79वें क्रिकेटर है. उनसे पहले आईपीएल में उनकी टीम मुंबई इंडियन्स के लिए खेलने वाले क्रुणाल पंड्या को T20 डेब्यू का मौका मिला था.

बता दें कि मयंक मारकंडे ने आईपीएल (IPL) में 14 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 24.53 की औसत से 15 विकेट लिए हैं. आईपीएल में अपने पहले ही मैच में मार्कंडेय ने चेन्नई के खिलाफ एमएस धोनी, रायडु और दीपक चाहर को आउट कर तीन विकेट लिए थे और इससे पहले मार्कंडेय ने पंजाब के लिए पदार्पण करते हुए पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 5 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमला: विराट कोहली ने शहीदों को सम्मान में भारतीय खेल सम्मान के आयोजन को किया स्थगित

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 18 इंटरनेशनल T20 मैच खेले जा चुके हैं. जिनमें भारत ने 11 मैच जीते जबकि 6 मैच गंवाए हैं. वहीं अगर दोनों टीमों के बीच भारत में T20 मैच के प्रदर्शन की बात की जाए तो मेजबान टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है. जी हां भारत ने अपने घरेलु मैदान में 5 मैच खेलते हुए 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम केवल 1 मैच ही जीत पाई है.

टीम इस प्रकार है:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा , लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मयंक मारकंडे. क्रुणाल पांड्या.

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), डी आर्की शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, ग्लैन मैक्सवेल, पीटर हैंड्सकोंब (विकेटकीपर), एश्टन टर्नर, नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, झाए रिचर्डसन, जेसन बेहरनडोर्फ, एडम जम्पा.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\