IND vs AUS: महान तेज गेंदबाज जैफ थॉमसन ने कहा- स्मिथ और वार्नर के बिना ऑस्ट्रेलिया में जीत की प्रबल दावेदार है भारत

महान तेज गेंदबाज जैफ थॉमसन ने शुक्रवार को यहां कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम टेस्ट श्रृंखला में जीत की प्रबल दावेदर होगी.

जैफ थॉमसन (Photo Credit: PTI )

भुवनेश्वर:  महान तेज गेंदबाज जैफ थॉमसन ने शुक्रवार को यहां कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम टेस्ट श्रृंखला में जीत की प्रबल दावेदर होगी. टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंदबाज माने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि स्मिथ और वार्नर की गैरमौजूदगी में उनकी बल्लेबाजी कमजोर नजर आ रही है. इन दोनों खिलाड़ियों को केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ करने के आरोप में 12 महीने निलंबन की सजा दी गयी है.

थॉमसन ने कहा, ‘‘ भारतीय टीम काफी मजबूत है, उनकी तेज गेंदबाजी अच्छी है और आगामी दौरे पर अगर वह अच्छा खेलेंगे तो जीत दर्ज करेंगे. इसकी कोई वजह नहीं है कि भारतीय टीम स्मिथ और वार्नर के बिना खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया को नहीं हरा पाये.’’ वह एकामरा खेल साहित्य महोत्सव में ‘‘ टेस्ट में तेज गेंदबाजों की स्थिति’’ विषय पर होने वाली चर्चा के लिए पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई टीम से बैन हुए डेविड वार्नर जनवरी में बांग्लादेश के इस टीम से खेलते हुए आयेंगे नजर

ऑस्ट्रेलिया के 68 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में आप ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का फुटवर्क देखा होगा. उनमें तकनीक की कमी दिखी और वह गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने की कोशिश में रहते थे. ऐसा इसलिए हो रहा कि वे बहुत ज्यादा टी20 और एकदिवसीय मैच खेल रहे है.’’ भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट मैच खेलेगी जिसमें पहला टेस्ट छह दिसंबर में एडिलेड में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Creates History In T20Is: भारत ने रचा नया इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

WCL 2026 Schedule Announced: शारजाह में फिर गूंजेगी दिग्गजों की जंग, 3 अक्टूबर से शुरू होगा वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का तीसरा सीजन; जानें पूरा कार्यक्रम

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड