India Beat Zim: टीम इंडिया ने कर दिया ज़िमबाब्वे का शिकार, सेमी-फाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला
भारतीय टीम का अगला मुकाबला सेमी-फाइनल में इंग्लैंड से होगा. भारतीय टीम इसे जीतकर अगले रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में जगह बनाना चाहेगी.
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को खेले जा गए टी20 विश्व कप सुपर 12 के मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी में राहुल और सूर्यकुमार ने शानदार बल्लेबाजी की फिर शमी एंड कंपनी ने घातक गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया ने लीग स्टेज का आखिरी मैच अपने नाम कर लिए. सुपर 12 में टीम इंडिया केवल एक मैच हारी है और टेबल में टॉप पर है. भारत को केवल दक्षिण अफ्रीका ने हराया है.
भारतीय टीम का अगला मुकाबला सेमी-फाइनल में इंग्लैंड से होगा. भारतीय टीम इसे जीतकर अगले रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में जगह बनाना चाहेगी.
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत ठीक-ठाक रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 46 रन बनाए। इस दौरान, कप्तान रोहित शर्मा (15) सस्ते में निपट गए। इसके बाद, विराट कोहली ने केएल राहुल के साथ 48 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी की, लेकिन कोहली (26) विलियम्सन की गेंद पर कैच आउट हो गए।
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2022 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

