IND-W vs UAE-W, Asia Cup 2024 5th Match: महिला एशिया कप 2024 का आगाज हो गया हैं. एशिया कप का पांचवां मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर जीत के साथ आगाज किया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम का नेट रन रेट अभी +2.294 है और टीम के 2 पॉइंट्स है. अब टीम इंडिया का सामना यूएई से होना है, जिसमें जीत हासिल कर भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी. वहीं, यूएई ने अभी तक एक मैच खेला है, जिसमें उसे नेपाल से हार मिली है. इस बीच संयुक्त अरब अमीरात की कप्तान ईशा रोहित ओझा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पांचवां बड़ा झटका लगा हैं. हरमनप्रीत कौर 66 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं. टीम इंडिया का स्कोर 181/5.
WOMEN'S ASIA CUP 2024. WICKET! 19.1: Harmanpreet Kaur 66(47) Run Out Indhuja Nandakumar, India (Women) 181/5 https://t.co/bB3QbR9fuF #WomensAsiaCup2024 #INDvUAE
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 21, 2024













QuickLY