IND Vs WI T20I Series 2023: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अलग ही रंग में नजर आते हैं सूर्यकुमार, आंकड़ों पर एक नजर

चौथे टी20 मुकाबले के दौरान सभी की निगाहें विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के उपर टिकी रहेंगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ सूर्य के आंकड़े भी बेहद शानदार हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 9 टी20 मुकाबले खेलते हुए 9 पारियों में 40.33 की औसत से 326 रन बनाए हैं. इस बीच सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 179.25 का रहा है.

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा (Photo Credit: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) खेली जा रही है. तीसरा टी20 मुकाबला टीम इंडिया जीतकर सीरीज में बनी हुई हैं. सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार यानी 12 अगस्त को फ्लोरिडा के संट्रेल ब्रॉवर्ड रिलीजन पार्क (Central Broward Regional Park Stadium) में खेला जाना है. वहीं इस मैदान पर टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दो टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से एक हाई वोल्टेज मुकाबला हुआ था. टीम इंडिया वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच 12 अगस्त को रात 8 बजे से फ्लोरिडा में खेला जाएगा.

चौथे टी20 मुकाबले के दौरान सभी की निगाहें विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के उपर टिकी रहेंगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ सूर्य के आंकड़े भी बेहद शानदार हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 9 टी20 मुकाबले खेलते हुए 9 पारियों में 40.33 की औसत से 326 रन बनाए हैं. इस बीच सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 179.25 का रहा है. Team India: 2019 वर्ल्ड कप के बाद कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़ें

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से कुल तीन अर्द्धशतक निकले हैं. 32 वर्षीय बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 29 चौके और 20 छक्के जड़ें हैं. टीम इंडिया स्टार बल्लेबाज ने अपने टी20 करियर के सर्वाधिक मुकाबले वेस्टइंडीज (09) के खिलाफ खेले हैं. इसके बाद दूसरे स्थान पर न्यूज़ीलैण्ड और तीसरे पायदान पर इंग्लैंड का नाम आता है. सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ और इंग्लैंड के खिलाफ कुल सात टी20 मुकाबले खेले हैं.

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए अबतक कुल 50 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 48 पारियों में 46.53 की औसत से 1759 रन निकले हैं. टी20 क्रिकेट में उनके नाम तीन शतक और 14 अर्द्धशतक दर्ज है.

चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शायद कोई बदलाव नहीं कर सकती है. तीसरे टी20 मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम में शामिल सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका दिया था. ऐसे में चौथे टी20 मुकाबले में ईशान किशन की जगह यशस्वी जायसवाल ही देखते नजर आ सकते है.

टीम इंडिया ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम को 7 विकेट से हराकर सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की है. प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की 83 रन पारी की मदद से 18वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी