क्रिकेट

IND vs WI: रोहित शर्मा को नहीं बनाया जाएगा कप्तान, तीनों फॉर्मेट में विराट ही करेंगे भारतीय टीम का नेतृत्व

टीम इंडिया को लेकर हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी. कहा जा रहा था कि रोहित शर्मा टी-20, वनडे टीम के कप्तान बन सकते हैं और विराट कोहली टेस्ट टीम की कप्तानी करते रहेंगे. मगर अब टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल जाने वाली टी20, वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज में विराट ही इंडिया के कप्तान होंगे.

IND vs WI: रोहित शर्मा को नहीं बनाया जाएगा कप्तान, तीनों फॉर्मेट में विराट ही करेंगे भारतीय टीम का नेतृत्व
विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

टीम इंडिया को लेकर हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी. कहा जा रहा था कि रोहित शर्मा टी-20, वनडे टीम के कप्तान बन सकते हैं और विराट कोहली टेस्ट टीम की कप्तानी करते रहेंगे. मगर अब टाइम्स ऑफ इंडिया की  रिपोर्ट के अनुसार अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल जाने वाली टी20, वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज में विराट ही इंडिया के कप्तान होंगे. अंग्रेजी अखबार के सूत्रों के अनुसार, "रविवार को इन सभी अफवाहों का अंत हो जाएगा."

आपको बता दें कि  वेस्टइंडीज दौरे के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम का चयन होना था मगर अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. अब शनिवार या रविवार को टीम की घोषणा की जाएगी. आज मुंबई में सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग होने वाली थी. इस मीटिंग के बाद ही टी-20, एक दिवसीय और टेस्ट मैचों की श्रंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा होनी थी. सीओए ने निर्देश दिया था कि कमिटी के सेक्रेटरी की जगह अध्यक्ष ही इस मीटिंग को लीड करेंगे और इसलिए मीटिंग को टाला गया है.

यह भी पढ़ें:- IND vs WI: पूरे वेस्टइंडीज टूर का हिस्सा बनना चाहते हैं विराट कोहली, ये रही पूरी डिटेल्स

खबरों के अनुसार मीटिंग पोस्टपोन होने की वजह शायद एमएस धोनी (MS Dhoni) भी है. बताया जा रहा है कि अभी तक सेलेक्टर्स धोनी के भविष्य के बारे में फैसला नहीं ले पाए है. एमएस धोनी के संन्यास को लेकर भी कई खबरें सामने आ चुकी हैं. पहले ऐसा कहा जा रहा था कि वह विश्व कप के बाद क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं मगर अभी तक उन्होंने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है. अब देखना होगा कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में उनका चयन होगा कि नहीं.

.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2019 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).