IND vs WI 2nd Test 2019: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने यहां सबीना पार्क मैदान पर जारी दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत ने पहले टेस्ट में विंडीज को एकतरफा मात दी थी.

विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

किंग्सटन: वेस्टइंडीज (West Indies) के कप्तान जेसन होल्डर (Jason Holder) ने यहां सबीना पार्क मैदान पर जारी दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच (Test Match) में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत (India) ने पहले टेस्ट में विंडीज को एकतरफा मात दी थी. मेजबान टीम इस मैच को जीत सीरीज का अंत बराबरी के साथ करना चाहेगी तो वहीं भारत ने अपने विजयी क्रम को बरकरार रख जीत के साथ स्वदेश लौटने की ख्वाहिश में है.

विंडीज ने इस मैच में भारी भरकम कद काठी के लिए मशहूर रखीम कार्नोवॉल (Rakheem Cornwall) का पदार्पण का मौका दिया है. वहीं जहार हैमिल्टन को भी मौका मिला है. शाई होप और मिग्युएल कमिंस को बाहर जाना पड़ है. भारत ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. यह भी पढ़ें: IND vs WI 2nd Test 2019: विराट कोहली के पास सुनहरा मौका, टेस्ट मैच में बन सकते हैं भारत के सबसे सफल कप्तान

वेस्टइंडीज टीम- क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैम्पबेल, जहार हैमिल्टन (विकेटकीपर), शमर ब्रुक्स, डैरेन ब्रावो, शिमरॉन हेटमेयर, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर (कप्तान), रखीम कार्नोवॉल, शेनन गेब्रियल, केमार रोच.

भारतीय टीम- मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.

गौरतलब है कि भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 1-० से आगे चल रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड