IND vs SL, ICC CWC 2019: धोनी ने विकेट के पीछे फिर दिखाया कमाल, लाजवाब स्टंपिंग कर कुसल मेंडिस को वापस भेजा पवेलियन, देखें वीडियो

आज के मैच में एम एस धोनी ने एक बार फिर विकेट के पीछे कमाल कर दिखाया. उन्होंने एक शानदार स्टंपिंग कर कुसल मेंडिस को वापस पवेलियन भेजा. दरअसल, जड़ेजा की गेंद पर कुसल मेंडिस बड़ा शॉट लगाने के लिए आगे बड़े मगर गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ. उनके क्रीज में पहुंचने से पहले धोनी ने बेल्स उड़ा दी थी

धोनी ने लाजवाब स्टंपिंग कर कुसल मेंडिस को वापस भेजा पवेलियन (Photo Credits: Twitter)

लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) में भारत (India) और श्रीलंका (Srilanka) के बीच विश्व कप 2019 का 44वां मुकाबला खेला जा रहा है. श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. बाद में लाहिरू थिरिमाने और एंजेलो मैथ्यूज ने पारी को संभाला. 31 ओवर्स तक  श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 134 रन था. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2, हार्दिक पांड्या ने 1 और रविंद्र जड़ेजा ने 1 विकेट लिया.

आज के मैच में एम एस धोनी (MS Dhoni) ने एक बार फिर विकेट के पीछे कमाल कर दिखाया. उन्होंने एक शानदार स्टंपिंग कर कुसल मेंडिस को वापस पवेलियन भेजा. दरअसल,  जड़ेजा की गेंद पर कुसल मेंडिस बड़ा शॉट लगाने के लिए आगे बड़े मगर गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ. उनके क्रीज में पहुंचने से पहले धोनी ने बेल्स उड़ा दी थी. कुसल मेंडिस आज बल्लेबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. उन्होंने 13 गेंदों पर मात्र 3 रन बनाए. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- IND vs SL, ICC CWC 2019: कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने मैच के दौरान की ये बड़ी गलती, देखें वीडियो

आपको बता दें कि मैच से पहले आईसीसी ने भी धोनी के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया था. वीडियो में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, बेन स्टोक्स और जॉस बटलर धोनी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे थे. वीडियो में धोनी के करियर के अहम पलों को भी दिखाया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड