क्रिकेट

IND vs PAK, Asia Cup 2023 Score Update: रेन ब्रेक के दौरान रोहित शर्मा ने कैमरामैन को रोका, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

एशिया कप में आज टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत की है. पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया की टक्कर अपने सबसे बड़े विरोधी पाकिस्तान के साथ खेला जा रहा हैं. इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर ना सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें है.

IND vs PAK, Asia Cup 2023 Score Update: रेन ब्रेक के दौरान रोहित शर्मा ने कैमरामैन को रोका, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter/X)

एशिया कप में आज टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत की है. पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया की टक्कर अपने सबसे बड़े विरोधी पाकिस्तान के साथ खेला जा रहा हैं. इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर ना सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें है. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में रोहित शर्मा ने कैमरामैन को उनकी वीडियो बनाने से मना किया. दरअसल, रेन ब्रेक के दौरान कैमरामैन रोहित शर्मा का वीडियो ले रहा था, जिसके बाद रोहित शर्मा ने कैमरामैन को उनकी फिल्म बनाने से रोका. बता दें कि इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने तीन विकेट गवाकर 51 रन बना लिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2023 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).