Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 27th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला कल यानी 15 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान सरकार ने पहले इस मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी लेकिन आईसीसी के साथ हुई पीसीबी की बैठक के बाद इससे यू टर्न ले लिया. टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों के लिए टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला अहम होगा. सुपर 8 में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
क्रिकेट के मैदान पर कभी-कभी आंकड़े फेल हो जाते हैं, लेकिन 'संयोग' ऐसी उम्मीद जगाते हैं जो हकीकत में बदल जाती है. रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें टकराएंगी, तो मैदान पर कुछ ऐसे ही पुराने संयोग दोबारा जीवित होते दिख रहे हैं.
जिम्बाब्वे का 'अपसेट' और भारत की ट्रॉफी का कनेक्शन
इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला संयोग जिम्बाब्वे से जुड़ा है. क्रिकेट इतिहास में जब भी जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है, भारत वर्ल्ड चैंपियन बना है:
1983: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया → भारत ने वनडे वर्ल्ड कप जीता.
2007: जिम्बाब्वे ने फिर ऑस्ट्रेलिया को हराया → भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता.
2026 (अब): टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सबको चौंका दिया है. क्या सूर्यकुमार यादव 2007 वाले धोनी की तरह इतिहास दोहराएंगे?
सूर्यकुमार यादव का 'स्टंप आउट' होना और 2011 की याद
नामिबिया के खिलाफ पिछले मैच में सूर्यकुमार यादव का स्टंप आउट होना फैंस को 2011 वर्ल्ड कप की याद दिला गया। 2011 में एमएस धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ स्टंप आउट हुए थे, और उस साल भारत ने वर्ल्ड कप उठाया था. अब ठीक 15 साल बाद सूर्या के साथ वही घटना हुई है, जिसे फैंस एक 'लकी चार्म' की तरह देख रहे हैं.
कोलंबो और 14 साल का इंतजार
भारत और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के इसी आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप के मैच के लिए 14 साल बाद आमने-सामने होंगी. इससे पहले 2012 में यहाँ भिड़ंत हुई थी, जहाँ भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. संयोग देखिए कि उस मैच में भी भारत ने अपने शुरुआती मुकाबले जीतकर पाकिस्तान का सामना किया था, और इस बार भी टीम इंडिया जीत की लय बरकरार रखे हुए है.
कप्तानी का 'नया युग' और संडे का मुहूर्त
जिस तरह 2007 में भारत एक नए कप्तान (धोनी) के साथ पाकिस्तान के खिलाफ उतरा था, ठीक वैसे ही 2026 में पहली बार सूर्यकुमार यादव पूर्णकालिक टी20 कप्तान के तौर पर वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सामना करेंगे। रविवार (संडे) का दिन हमेशा से हाई-वोल्टेज मुकाबलों के लिए जाना जाता है, और इतिहास गवाह है कि संडे के दिन भारत का पाकिस्तान पर विनिंग रेट बहुत ज्यादा रहा है.
क्या संयोग बदलेंगे हकीकत में?
क्रिकेट पंडित इसे भले ही इत्तेफाक कहें, लेकिन करोड़ों फैंस के लिए ये 'शुभ संकेत' हैं. 15 फरवरी को जब टॉस होगा, तो ये संयोग टीम इंडिया के आत्मविश्वास को और बढ़ाएंगे. पाकिस्तान की टीम में भी इस बार नए कप्तान सलमान अली आगा हैं, जो इस 'कोइंसिडेंस' की कहानी में एक नया ट्विस्ट लाने की कोशिश करेंगे.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY