IND vs NZ, ICC T20 World Cup 2021: न्यूजीलैंड को हराकर नया इतिहास रचने के लिए मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, रिकॉर्ड पर एक नजर

टीम इंडिया के लिए ये मैच बेहद ही अहम होगा. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से टीम इंडिया को ये मैच किसी भी हालत में जीतना जरूरी हैं. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को कभी हरा नहीं पाया है. टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के साथ दो मैच खेंले है, जिसमें उसे दोनों में हार का सामना करना पड़ा है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) में टीम इंडिया (Team India) की शुरुआत बेहद ही शर्मनाक रही और पहले मैच में पाकिस्तान (Pakistan) ने 10 विकेट से हरा दिया है. पाकिस्तान ने पहले मैच में भारत को और दूसरे मैच में न्यूजीलैंड (New Zealand) को शिकस्त दी हैं. इसी के साथ पाकिस्तान ने लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. टीम इंडिया का अगला मुकाबला 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा. टीम इंडिया के लिए ये मैच आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि न्यूजीलैंड में कई मैच विनर खिलाड़ी हैं जो कड़ी टक्कर देंगे. IND vs NZ, ICC T20 World Cup 2021: न्यूजीलैंड के खिलाफ इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया के लिए ये मैच बेहद ही अहम होगा. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से टीम इंडिया को ये मैच किसी भी हालत में जीतना जरूरी हैं. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को कभी हरा नहीं पाया है. टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के साथ दो मैच खेंले है, जिसमें उसे दोनों में हार का सामना करना पड़ा है.

पहले टी20 वर्ल्ड कप (2007) में दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला गया था, उस मैच न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया था. पिछली बार 2016 वर्ल्ड कप में जब दोनों टीमें आपस में भिड़ी थीं, तब न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 47 रनों से हराया था. ऐसे में टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचने का एक सुनहरा मौका है.

अगर 31 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया अगर न्यूजीलैंड को हरा देती हैं, तो इंडिया काम बेहद आसान हो जाएगा. फिर उसे अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना है. अगले 3 मुकाबले जीतकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेगी. ग्रुप की हर टीम को 5 मुकाबले खेलने हैं.

बता दें कि टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 31 अक्टूबर को दुबई में मुकाबला खेला जाएगा. अगले राउंड में पहुंचने के लिए भारत को ये मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी है, नहीं तो टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर भी हो सकता है. ऐसे में भारत इस मैच को जीतकर एक शानदार वापसी करना चाहेगा.  टीम इंडिया अपना  तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड