IND vs NZ, ICC CWC 2019 Semi-Final: टीम इंडिया की इस बात से निराश हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा के जुझारूपन की सराहना की. साथ ही कहा कि भारतीय बल्लेबाजी नतीजे के लिए हमेशा अपने शीर्ष क्रम पर निर्भर नहीं रह सकती. न्यूजीलैंड ने शुरुआत में ही तीन विकेट चटकाकर स्वप्निल शुरुआत की. इसी तरह कई खिलाडियों ने प्रसंशा भी की और निराशा भी जताई.

सचिन तेंदुलकर (Photo Credit: Getty Images)

मैनचेस्टर : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के जुझारूपन की सराहना की लेकिन साथ ही कहा कि भारतीय बल्लेबाजी नतीजे के लिए हमेशा अपने शीर्ष क्रम पर निर्भर नहीं रह सकती.

निराश दिख रहे तेंदुलकर ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने 240 रन के लक्ष्य को काफी बड़ा बना दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रन की हार के साथ भारत विश्व कप से बाहर हो गया. तेंदुलकर ने कहा, ‘‘मैं निराश हूं क्योंकि हमें बिना किसी संदेह के 240 रन का लक्ष्य हासिल करना चाहिए था. यह बड़ा स्कोर नहीं था. हां, न्यूजीलैंड ने शुरुआत में ही तीन विकेट चटकाकर स्वप्निल शुरुआत की.’’

यह भी पढ़ें : ICC Cricket World Cup 2019: सचिन तेंदुलकर, माइकल क्लार्क या फिर ब्रिटिश रॉयल्स सौंप सकता है विजेता को ट्रॉफी

इस पूर्व बल्लेबाज ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि हमें अच्छी शुरुआत के लिए हमेशा रोहित शर्मा या ठोस आधार तैयार करने के लिए विराट कोहली पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. उनके साथ खेल रहे खिलाड़ियों को भी अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी.’’ भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट पर 239 रन पर रोक दिया था जिसके बाद टूर्नामेंट में पहली बार भारत का प्रतिष्ठित शीर्ष क्रम नाकाम रहा और विराट कोहली की टीम 49 .3 ओवर में 221 रन पर आउट हो गई.

भारतीय टीम एक समय 92 रन पर छह विकेट गंवाने के बाद करारी हार की ओर बढ़ रही थी लेकिन धोनी (50) और जडेजा (77) ने सातवें विकेट के लिए 116 रन जोड़कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा. तेंदुलकर ने कहा, ‘‘यह सही नहीं है कि हर बार धोनी से मैच को फिनिश करने की उम्मीद की जाए. वह बार बार ऐसा करता आया है.’’

भारत के मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि धोनी और जडेजा भले ही मैच को खत्म नहीं कर पाए लेकिन वे शानदार थे. लक्ष्मण ने ट्वीट किया, ‘‘केन विलियमसन और न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल में जगह बनाने की बधाई. रविंद्र जडेजा ने धोनी के साथ मिलकर शानदार संघर्ष किया और भारत को इतना करीब ले गए लेकिन न्यूजीलैंड ने नई गेंद से बेहतरीन गेंदबाजी की और यह निर्णायक रहा.’’

पूर्व भारतीय आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दिल टूट गया. न्यूजीलैंड को बधाई. बेहतरीन प्रदर्शन किया जडेजा.’’ सुरेश रैना का मानना है कि विश्व कप से बाहर होने के बावजूद भारत ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से लाखों दिल जीते. रैना ने ट्वीट किया, ‘‘लड़कों भाग्य ने साथ नहीं दिया. अच्छा खेले. टूर्नामेंट के दौरान अपने प्रदर्शन से आपने दिल जीते. न्यूजीलैंड को बधाई.’’

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर ने लिखा, ‘‘मेरी नजरों में भारत चैंपियन टीम से कम नहीं. सात मैच जीते दो हारे. अंतिम मैच काफी करीबी रहा. अच्छा काम किया भारत.’’ आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने विलियमसन की कप्तानी की तारीफ की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बधाई हो, शानदार जीत. केन विलियमसन की शानदार कप्तानी. टीम इंडिया दुर्भाग्यशाली रही.’’

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैनचेस्टर में हैरान करने वाला नतीजा. मैंने इंग्लैंड-भारत फाइनल की भविष्यवाणी की थी लेकिन न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया, भारत के इस बल्लेबाजी क्रम को इतने कम स्कोर पर रोकना अविश्वसनीय प्रयास है. जडेजा के लिए शानदार मैच, भारत दुर्भाग्यशाली रहा.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\