IND VS NZ, CT 2025 Final: दुबई में भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला, मैच से पहले मुरादाबाद में मोहम्मद शमी के रिश्तेदारों ने टीम इंडिया की जीत के लिए मांगी दुआ; VIDEO

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मैच अब से कुछ समय बाद भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा. मैच शुरू होने से पहले भारत में टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर प्रार्थनाएं शुरू हो गई हैं. टीम इंडिया की जीत के लिए यूपी के मुरादाबाद में क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रिश्तेदारों ने दुआ की.

(Photo Credits ANI)

IND vs NZ, ICC Champions Trophy 2025 Final: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला अब से कुछ समय बाद भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा. मैच शुरू होने से पहले भारत में टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर प्रार्थनाएं शुरू हो गई हैं. टीम इंडिया की जीत के लिए यूपी के मुरादाबाद में क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रिश्तेदारों ने दुआ की.

वहीं, टीम इंडिया की जीत के लिए इससे पहले यूपी के प्रयागराज में किन्नर समाज के लोगों ने हवन किया. हवन पूजा दौरान किन्नर समाज ने टीम इंडिया को जीत के लिए शुभकामनाएं दी. दरअसल हर कोई चाहता है टीम इंडिया इस मैच को जीते. जिसको लेकर प्रार्थनाओं का दौर चालू हैं. यह भी पढ़े: IND VS NZ, CT 2025 Final: भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला से पहले देशभर में प्रार्थनाएं शुरू, टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में किन्नर समाज ने किया ‘हवन’; VIDEO

टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ

वाराणसी में टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के लिए काशीवासियों ने विशेष प्रार्थना की। काशी के प्रमुख धार्मिक स्थल पर स्थित 51 फीट लंबी हनुमान प्रतिमा के समक्ष भारतीय टीम की विजय के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया.

मैच को लेकर फैंस उत्साहित

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबले को लेकर फैंस में बा उत्साह देखा जा रहा है. दिल्ली की एक एकेडमी में क्रिकेट सीख रहे रौनक भाटी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैच में भारतीय ओपनिंग जोड़ी अच्छा करेगी तो भारतीय टीम मैच जीतेगी. इस मैच को लेकर हम सब में बहुत उत्साह है> हम सब सुबह से इंतजार कर रहे हैं। बस भारत जीत जाए

वहीं एकेडमी के दूसरे क्रिकेटर राहुल मिश्रा ने कहा, "आज के मुकाबले में भारत जीतेगा क्योंकि भारतीय टीम बहुत अच्छी है. टीम न्यूजीलैंड की भी बहुत अच्छी है लेकिन भारतीय टीम के ऑलराउंडर बहुत अच्छे हैं. इसलिए भारत का पलड़ा भारी है. मैच में भारतीय टीम के रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर रन बनाएंगे। हम सब बहुत उत्साही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार भिड़ेंगे वेस्टइंडीज और नेपाल, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार जीत से पॉइंट्स टेबल में आया भूचाल, न्यूजीलैंड की कुर्सी छिनी, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, एडेन मार्कराम ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\