IND vs NZ 1st T20I: युजवेंद्र चहल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बस एक विकेट और टूट जाएगा ये बड़ा रिकॉर्ड

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज पहला टी20 मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दिग्गज गेंदबाज युजवेंद्र चहल का खेलना करीब करीब पक्का माना जा रहा है. आज के मैच में युजवेंद्र चहल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: वनडे सीरीज (ODI Series) में न्यूजीलैंड (New Zealand) को क्लीन स्वीप करने के बाद एक बार फिर से टीम इंडिया (Team India) मैदान में उतरने की तैयारी में है. टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज शाम 7 बजे से रांची में खेला जाएगा. वैसे तो रांची टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के लिए जाना और पहचाना जाता है, लेकिन अब युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) भी टीम इंडिया के रेगुलर मैंबर हैं और वे भी रांची से ही आते हैं.

आज के मुकाबले में टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज युजवेंद्र चहल एक नया कीर्तिमान रचने के काफी करीब हैं. युजवेंद्र चहल जैसे ही आज के मैच में एक विकेट अपने नाम करेंगे, रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लेंगे. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का काम न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने किया है. टिम साउदी के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 134 विकेट हैं. How to Download Hotstar & Watch IND vs NZ 1st T20 Live: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड मैच को Disney+ Hotstar पर ऐसे देखें लाइव

लेकिन टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने का काम भुवनेश्वर कुमार ने किया है. भुवनेश्वर कुमार ने अब तक 90 विकेट लिए हैं. 90 विकेट लेने के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 87 मैच खेले हैं. युजवेंद्र चहल भी इतने ही विकेट ले चुके हैं, लेकिन चहल को 90 विकेट चटकाने के लिए 74 मैच ही खेलने पड़े हैं. यानी अब वे एक और विकेट जैसे ही लेंगे, भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ देंगे.

अब तक युजवेंद्र चहल ने किया है शानदार प्रदर्शन

बता दें कि टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेली गई टी20 सीरीज के तीनो मैचों में युजवेंद्र चहल खेले थे. इस सीरीज में युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट भी अपने नाम किए थे. पहले मैच में युजवेंद्र चहल को एक भी विकेट नहीं मिला, लेकिन इसके बाद युजवेंद्र चहल ने वापसी की और एक विकेट लिया, इसके बाद सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में उन्होंने दो विकेट लिए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट