IND vs IRE T20I Series 2023: पहले टी20 मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और विराट कोहली की लिस्ट में बनाई जगह

टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मैच में 2 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इस दौरान कप्तान जसप्रीत बुमराह के नाम इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

टीम इंडिया और आयरलैंड (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और आयरलैंड (Ireland) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला गया. यह मैच डबलिन के द विलेज (The Village of Ballin) में खेला गया. पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 2 रनों से हरा दिया है. इस तरह टीम इंडिया 3 टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. यह मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित रहा. लिहाजा भारत को डकवर्थ लुईस नियम से जीत मिली.

इस मुकाबले में कप्तान जसप्रीत बुमराह के नाम के दिलचस्प रिकॉर्ड दर्ज हो गया. जसप्रीत बुमराह ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की लिस्ट में जगह बना ली है. इस मुकाबले के लिए जसप्रीत बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. दरअसल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह बतौर कप्तान 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

बता दें कि जसप्रीत बुमराह से पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और सुरेश रैना यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. रोहित शर्मा ने 5 खिताब जीते हैं. इस लिस्ट में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं. विराट कोहली ने 3 खिताब जीते हैं. जसप्रीत बुमराह और सुरेश रैना ने एक-एक बार यह खिताब अपने नाम किया है.

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 139 रन बनाए. आयरलैंड की तरफ से बैरी मैक्कार्थी ने सबसे ज्यादा नाबाद 51 रन बनाए. इस दौरान बुमराह ने घातक गेंदबाजी की.

उन्होंने 4 ओवरों में 24 रन देकर 2 विकेट लिए. टीम इंडिया की ओर से कप्तान जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. टीम इंडिया 6.5 ओवर में 2 विकेट पर 47 रन बना चुकी थी, जिसके बाद बारिश आ गई. इस बारिश के बाद दोबारा खेल शुरू नहीं हो सका. बहरहाल, टीम इंडिया को डकवर्थ लुईस नियम से विजेता माना गया.

बता दें कि टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से लंबे वक्त से टीम से बाहर थे. लेकिन आयरलैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह ने वापसी के साथ ही अपना जलवा बिखेर दिया हैं. जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की सोशल मीडिया पर फैंस ने भी काफी तारीफ की.

Share Now

Tags

Andrew Balbirnie Arshdeep Singh Avesh Khan Barry McCarthy Benjamin White Craig Young Curtis Campher Famous Krishna Fionn Hand Gareth Delany George Dockrell Harry Tector Ireland Ireland: Paul Stirling Jasprit Bumrah Jitesh Sharma Joshua Little Lorcan Tucker Mark Adair Mukesh Kumar Ravi Bishnoi Rinku Singh Rituraj Gaikwad Ross Adair Sanju Samson Shahbaz Ahmed Shivam Dubey T20 International Series Team India Team India vs Ireland Theo van Voorkom Tilak Verma Washington Sundar Yashasvi Jaiswal अर्शदीप सिंह आयरलैंड आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग आवेश खान ऋतुराज गायकवाड एंड्रयू बालबर्नी कर्टिस कैंफर क्रेग यंग गैरेथ डेलानी जसप्रीत बुमराह जितेश शर्मा जॉर्ज डॉकरेल जोशुआ लिटिल टी20 इंटरनेशनल सीरीज टीम इंडिया टीम इंडिया बनाम आयरलैंड तिलक वर्मा थियो वैन वोर्कॉम प्रसिद्ध कृष्णा फियोन हैंड बेंजामिन व्हाइट बैरी मैकार्थी मार्क एडेयर मुकेश कुमार यशस्वी जायसवाल रवि बिश्नोई रिंकू सिंह रॉस एडेयर लोर्कन टकर वाशिंगटन सुंदर शाहबाज अहमद शिवम दुबे संजू सैमसन हैरी टेक्टर

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड