IND vs ENG: आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया कर सकती है दो बड़े बदलाव, इन खिलाड़ियों को मिल सकता हैं मौका

टीम इंडिया ने चौथे टेस्ट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. कुछ खिलाड़ी लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. इसी वजह से आखिरी टेस्ट के लिए टीम इंडिया कुछ अहम बदलाव कर सकती हैं, जिससे टीम को फायदा हो सकता है. ओवल टेस्ट में एक दो खिलाड़ियों को छोड़ दें तो सभी सदस्यों ने अपना बेस्ट दिया.

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच इस समय 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) चल रही है. द ओवल (The Oval) में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में विराट (Virat) सेना ने मेजबान टीम इंग्लैंड को 151 रनों से शिकस्त देते हुए पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है. भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 सितंबर से मैनचेस्टर (Manchester) स्थित ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान (Old Trafford Cricket Ground) में खेला जाने वाला है. आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया में दो बदलाव किए जा सकते हैं. IND vs ENG 5th Test: पांचवें और आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, इन दो दिग्गजों की हुई टीम में वापसी

टीम इंडिया ने चौथे टेस्ट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. कुछ खिलाड़ी लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. इसी वजह से आखिरी टेस्ट के लिए टीम इंडिया कुछ अहम बदलाव कर सकती हैं, जिससे टीम को फायदा हो सकता है. ओवल टेस्ट में एक दो खिलाड़ियों को छोड़ दें तो सभी सदस्यों ने अपना बेस्ट दिया.

आखिरी टेस्ट में इन खिलाड़ियों को मिल सकता हैं मौका-

हनुमा विहारी

टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे इस सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. इस सीरीज में रहाणे ने 4 मैचों की 7 पारियों में सिर्फ 109 रन बनाए। इस बीच उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है. आखिरी मैच में हनुमा विहारी को टीम में शामिल किया जा सकता हैं. हनुमा विहारी ने भारत के लिए कई उपयोगी पारियां खेली है.

मोहम्मद शमी

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को चौथे टेस्ट में आराम दिया था. उनकी जगह टीम में उमेश यादव को शामिल किया गया. तीसरे और चौथे टेस्ट में मोहम्मद सिराज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. इसी वजह से टीम इंडिया आखिरी टेस्ट में सिराज की जगह टीम में अनुभवी मोहम्मद शमी को शामिल कर सकती हैं.

बता दें इस सीरीज का पांचवां एवं आखिरी मुकाबला 10 सितंबर से 14 सितंबर के बीच मैनचेस्टर स्थित ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जहां टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि वो इस सीरीज को 3-1 से अपने नाम करें. वहीं मेजबान टीम इंग्लैंड इस सीरीज को 2-2 से खत्म करना चाहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड