Ind vs Eng T20 Series 2021: विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच T20 क्रिकेट में यह खास रिकॉर्ड बनाने की मची होड़

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 12 मार्च से 20 मार्च के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी. इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान एवं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अगर 72 रन बनाने में और कामयाब होते हैं तो वह T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

रोहित शर्मा और विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

Ind vs Eng T20 Series 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 12 मार्च से 20 मार्च के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी. इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान एवं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अगर 72 रन बनाने में और कामयाब होते हैं तो वह T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. बता दें कि कोहली ने अबतक T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 85 मैच खेलते हुए 79 पारियों में 50.5 की एवरेज से 2928 रन बनाए हैं. T20 क्रिकेट में उनके नाम 25 अर्धशतक दर्ज है.

विराट कोहली के अलावा टीम इंडिया के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी इस खास उपलब्धि से 227 रन दूर हैं. शर्मा ने देश के लिए अबतक 108 T20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलते हुए 100 पारियों में 32.6 की एवरेज से 2773 रन बनाए हैं. T20 क्रिकेट में शर्मा के नाम चार शतक और 21 अर्धशतक दर्ज है. T20 प्रारूप में शर्मा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 118 रन है.

यह भी पढ़ें- Ind Vs Eng 2nd Test 2021: टीम इंडिया ने तोड़ा अंग्रेजों का गुरुर, कप्तान विराट कोहली ने तोड़ा कपिल देव का ये रिकॉर्ड, एमएस धोनी की बराबरी की

बता दें कि टीम इंडिया मौजूदा समय में इंग्लैंड के खिलाफ जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में व्यस्त है. इस श्रृंखला का चौथा एवं आखिरी मुकाबला चार मार्च से आठ मार्च के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच जारी इस टेस्ट श्रृंखला में मेजबान टीम भारत 2-1 से आगे चल रही है.

इस श्रृंखला के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को जहां 227 रनों से मात दी थी, वहीं टीम इंडिया ने पलटवार करते हुए इंग्लैंड को दूसरे एवं तीसरे टेस्ट मुकाबले में क्रमशः 317 रन और 10 विकेट से हराया था.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी