Ind vs Eng 4th Test 2021: तो इसलिए विकेट के पीछे इतना शोर मचाते हैं Rishabh Pant, रोहित शर्मा के सवाल पर दिया शानदार जवाब, देखें वीडियो

चौथे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत द्वारा खेली गई बेहतरीन शतकीय पारी के बाद क्रिकेट जगत में उनकी जमकर प्रशंसा हो रही है. पंत ने कल महज 118 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और दो छक्के की मदद से 101 रन की लाजवाब पारी खेली. मैच के दौरान जब वह क्षेत्ररक्षण करते हैं तो उन्हें विकेट के पीछे अक्सर कुछ ना कुछ बोलते हुए सुना जाता है.

वाशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत और रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter/BCCI)

Ind vs Eng 4th Test Match 2021: चौथे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) द्वारा खेली गई बेहतरीन शतकीय पारी के बाद क्रिकेट जगत में उनकी जमकर प्रशंसा हो रही है. पंत ने कल महज 118 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और दो छक्के की मदद से 101 रन की लाजवाब पारी खेली. मैच के दौरान जब वह क्षेत्ररक्षण करते हैं तो उन्हें विकेट के पीछे अक्सर कुछ ना कुछ बोलते हुए सुना जाता है. मैदान में उनके इस बातचीत की वीडियो भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. लोगों को हमेशा जाननें की उत्सुकता रहती है कि वह विकेट के पीछे इतना क्यों बात करते रहते हैं. पंत ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है.

दरअसल चौथे टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ऋषभ पंत और ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) से बात की. इस दौरान शर्मा ने जब पंत से पूछा कि मैच के दौरान वह विकेट के पीछे इतना बात क्यों करते हैं तो इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने सबका दिल जीत लिया.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 4th Test 2021: जेम्स एंडरसन की गेंद पर Rishabh Pant का यह लाजवाब शॉट देख हैरान हैं दुनिया भर के क्रिकेटर

पंत ने शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मैं अपने क्रिकेट का आनंद उठाना पसंद करता हूं. ऐसा करने से टीम का आत्मविश्वास भी ऊपर रहता है. मेरी कोशिश रहती है कि टीम की किसी भी  तरह से मदद हो जाए, बस यही दिमाग में चलता रहता है.'

इसके अलावा उन्होंने कहा, 'मेरे खेलने का यही अंदाज है. मैं परिस्थितियों के मुताबिक खेलता हूं और बॉल देखने के बाद ही शॉट का चयन करता हूं. मैं टीम को जीत दिलाना चाहता हूं. अगर मेरी पारी से दर्शकों का मनोरंजन होता है, तो यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है.'

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\