Ind vs Eng 4th Test 2021: यहां पढ़ें चौथे टेस्ट मैच में कैसी रहेगी पिच, हुआ अहम खुलासा

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का चौथा एवं आखिरी मुकाबला अगले माह चार मार्च से आठ मार्च के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. खबरों की माने तो चौथे मैच के लिए जो पिच तैयार की गई है वो तीसरे टेस्ट मुकाबले से बिलकुल अलग है.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Photo Credits: Twitter/Sourav Ganguly)

Ind vs Eng 4th Test Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का चौथा एवं आखिरी मुकाबला अगले माह चार मार्च से आठ मार्च के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेला जाएगा. खबरों की माने तो चौथे मैच के लिए जो पिच तैयार की गई है वो तीसरे टेस्ट मुकाबले से बिलकुल अलग है. चौथे मैच में दोनों टीमों की तरफ से रनों का पहाड़ खड़ा करते हुए देखा जा सकता है.

पीटीआई न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि चौथे टेस्ट मैच में एक हार्ड पिच की उम्मीद है जिसपर गेंदबाजों को बाउंस भी प्राप्त होगा. इस पिच पर लाल गेंद से बल्लेबाजी के दौरान बल्लेबाजों को काफी मदद मिलेगी. ऐसे में दर्शकों को चौथे टेस्ट मुकाबले में बड़े स्कोर के साथ-साथ खिलाड़ियों द्वारा छक्के चौकों की भी जमकर बरसात देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 4th Test 2021: चौथे टेस्ट में महज 5 रन बनाते ही Joe Root तोड़ देंगे सहवाग का ये बड़ा रिकॉर्ड, मैथ्यू हेडन और माइकल क्लार्क भी खतरे में

बता दें कि अहमदाबाद में खेला गया तीसरा टेस्ट मुकाबला महज दो दिन में ही समाप्त हो गया था. इस पिच से स्पिनरों को काफी मदद मिल रही थी. पिच के इस व्यवहार को देखते हुए क्रिकेट जगत दो हिस्सों में बंट चूका है. कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने हैरानी जताई है और सवाल खड़े किए हैं, तो वहीं कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने इस विकेट को टेस्ट क्रिकेट के हिसाब से सही ठहराया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd Semi-Final Match Mini Battle: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच दिखेगी टक्कर, रोमांचक होगा मुकाबला

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

\